फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   The group of kanwariyas should not face any kind of problemSearch for th

Lucknow News: कांवड़ियों के जत्थे को न हो किसी तरह की परेशानी

Sun, 09 Jul 2023 12:22 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Sun, 09 Jul 2023 12:22 AM IST
विज्ञापन
The group of kanwariyas should not face any kind of problemSearch for th
रायबरेली। सावन महीने में दर्शन के लिए आने-जाने के लिए कांवड़ियों को किसी तरह की परेशानी न हो। इसके लिए प्रशासन सतर्क है। शनिवार को अधिकारियों ने डलमऊ गंगा तट और सलोन क्षेत्र का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। एसपी आलोक प्रियदर्शी ने सलोन कस्बे में पुलिस कर्मियों के साथ नगर की सड़कों पर पैदल घूमकर जायजा लिया। कांवड़ियों को किसी प्रकार की दिक्कत न हो, इसके लिए सलोन कोतवाल नारायण कुशवाहा को निर्देशित किया।
विज्ञापन

सावन महीने में सलोन क्षेत्र से बड़ी संख्या में श्रद्धालु कांवड़ लेकर जलाभिषेक करने जाते हैं। श्रद्धालु ट्रैक्टर, कार, पिकअप से ऊंचाहार के गोकना गंगा घाट से जल भरकर पड़ोसी जिला प्रतापगढ़ के घुमेश्वर नाथ धाम जलाभिषेक करने जाते हैं। एसपी ने कहा कि यात्रा के दौरान किसी को कोई परेशानी न हो। इसके पूरे प्रबंध होने चाहिए। एसपी टोल प्लाजा पहुंचकर जायजा लिया। सीसीटीवी कैमरे समेत अन्य सुविधाओं को देखा। उधर, डलमऊ गंगा तट पर अपर जिलाधिकारी प्रफुल्ल कुमार त्रिपाठी और एएसपी नवीन कुमार ने विभिन्न स्थान घाटों का निरीक्षण करते हुए साफ -सफाई के निर्देश दिए। मुख्य मार्गों के किनारे तक फैले अतिक्रमण को हटाने के लिए कहा। स्नान घाटों पर समतलीकरण कराने के निर्देश दिए। इस मौके पर नगर पंचायत अध्यक्ष बृजेश दत्त गौड़, सोहराब अली, पुकुन पंडा, गौरी शंकर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed