फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   The green corridor will be extended till IIM intersection

Lucknow News: ग्रीन कॉरिडोर का होगा विस्तार, अब आईआईएम चौराहा तक बनेगा

Thu, 04 Dec 2025 02:16 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 04 Dec 2025 02:16 AM IST
विज्ञापन
The green corridor will be extended till IIM intersection
बसंतकुंज योजना में राष्ट्रीय प्रेरणा स्थल तक ग्रीन काॅरिडोर का निर्माण हो चुका है पूरा। - फोटो : अमर उजाला
लखनऊ (प्रवेंद्र गुप्ता)। गोमती तट पर बन रहे 28 किमी लंबे ग्रीन कॉरिडोर को अब आईआईएम चौराहे तक बढ़ाया जाएगा। अभी यह बसंतकुंज योजना तक सीमित है, लेकिन विस्तार के बाद एलडीए की नई आवासीय योजना नैमिष नगर भी इससे जुड़ जाएगी। इस पहल से दो लाख से अधिक लोगों को सीधा लाभ मिलने का अनुमान है। विस्तार का प्रस्ताव पांच दिसंबर को होने वाली एलडीए बोर्ड की बैठक में रखा जाएगा।
विज्ञापन

एलडीए सीतापुर रोड पर 1804 एकड़ में नैमिष नगर विकसित कर रहा है। इसमें 18 गांवों भौली, लक्ष्मीपुर, पूरब गांव, पुरवा, सैरपुर, फरूखाबाद, कोड़री भौली, कमलाबाद, कमलापुर, पलहरी, गोपरामऊ, बारूमऊ, धतिंगरा, सैदापुर, पश्चिम गांव, धोबैला, उमरभारी और दुग्गौर की जमीन शामिल है। आवागमन सुगम बनाने के लिए योजना तक 24 मीटर चौड़ी सड़क बनाई जा रही है, जिसका प्रस्ताव स्वीकृत हो चुका है। यह सड़क सीधे आईआईएम चौराहे से जुड़ रही है, इसलिए अब ग्रीन कॉरिडोर को भी आईआईएम चौराहे तक जोड़ने की कवायद शुरू हो गई है। विस्तार के बाद योजना से किसान पथ तक पहुंचना बेहद आसान होगा और यात्रा समय आधे घंटे घट जाएगा।
विज्ञापन



2.50 किमी तक बढ़ेगा कॉरिडोर

वर्तमान में बसंतकुंज से किसान पथ तक ग्रीन कॉरिडोर की लंबाई करीब 20 किमी है। इसे आईआईएम चौराहे से जोड़ने के लिए 2.50 किमी का अतिरिक्त विस्तार किया जाएगा। इसके लिए कुछ भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया भी शुरू हो रही है। प्रस्ताव बोर्ड बैठक में मंजूरी के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन




चार फेज में निर्माण
ग्रीन कॉरिडोर का निर्माण चार चरणों में चल रहा है।
फेज-1 :
आईआईएम रोड से पक्का पुल तक (7 किमी) – कार्य पूरा, आवागमन चालू।

फेज-2 :
पक्का पुल से पिपराघाट तक (9 किमी)
फेज-3 :
पिपराघाट से शहीद पथ तक (6 किमी)

फेज-4 :
शहीद पथ से किसान पथ तक (6 किमी)
पहला फेज, यानी बसंतकुंज से पक्का पुल तक का हिस्सा पूरा हो चुका है और ट्रैफिक चल रहा है।


इन इलाकों को सीधे फायदा

बसंतकुंज, दुबग्गा, पक्का पुल, डालीगंज, मेडिकल कॉलेज, लखनऊ विश्वविद्यालय, हनुमान सेतु, कैसरबाग, हजरतगंज, निशातगंज, अशोक मार्ग, समतामूलक चौक, गोमती नगर, 1090 चौराहा, शहीद पथ, इकाना स्टेडियम होते हुए किसान पथ तक आवागमन और आसान होगा।



---

ग्रीन कॉरिडोर का विस्तार प्रस्तावित है। इससे नैमिष नगर योजना सीधे कॉरिडोर से जुड़ेगी और लाखों लोगों के आवागमन में सुविधा होगी।

- एके सेंगर,
प्रोजेक्ट मैनेजर, ग्रीन कॉरिडोर योजना

बसंतकुंज योजना में राष्ट्रीय प्रेरणा स्थल तक ग्रीन काॅरिडोर का निर्माण हो चुका है पूरा।

बसंतकुंज योजना में राष्ट्रीय प्रेरणा स्थल तक ग्रीन काॅरिडोर का निर्माण हो चुका है पूरा।- फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed