फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   The Governor inaugurated the facilities at the Government Girls Home.

Lucknow News: राज्यपाल ने राजकीय बालिका गृह में सुविधाओं का किया लोकार्पण

Sat, 22 Nov 2025 02:47 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 22 Nov 2025 02:47 AM IST
विज्ञापन
The Governor inaugurated the facilities at the Government Girls Home.
लखनऊ। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने शुक्रवार को राजकीय बाल गृह (बालिका) सिंधी खेड़ा, लखनऊ में डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय (एकेटीयू) द्वारा वित्तपोषित विभिन्न अवस्थापना सुविधाओं का लोकार्पण किया। इसमें डिजिटल स्मार्ट क्लासरूम, बेड व मैट्रेस, कंप्यूटर कक्ष, किचन व डाइनिंग एरिया का नवीनीकरण, टेली-मेडिसिन कक्ष तथा वॉल पैनलिंग आदि व्यवस्थाएं शामिल हैं। इन्हें विश्वविद्यालय द्वारा स्थापित किया गया है।
विज्ञापन

इस दौरान राज्यपाल ने बालिकाओं के साथ अपने जन्मदिन का केक काटा तथा उन्हें चॉकलेट, पोषण सामग्री, बेबी केयर वस्तुएं, स्कूल बैग, ट्रैक सूट और किताबें भेंट कीं। राज्यपाल ने विशेष रूप से अहिल्याबाई होलकर और झांसी की रानी पर आधारित किताबों को पढ़ने की प्रेरणा दी।
विज्ञापन


कार्यक्रम के दौरान राजकीय संप्रेषण गृह (किशोर) मोहान रोड और एमिटी विश्वविद्यालय, लखनऊ के बीच मनोचिकित्सकीय सुविधाएं देने के लिए एमओयू भी हुआ। इस अवसर पर अनारबेन पटेल, राज्यपाल के विशेष कार्याधिकारी डॉ. सुधीर महादेव बोबडे, एकेटीयू कुलपति प्रो. जेपी पांडेय, आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

अमीरुद्दौला इस्लामिया इंटर कॉलेज में स्मार्ट क्लास का किया उद्घाटन
राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने शुक्रवार को एचडीएफसी बैंक की ओर से अमीरुद्दौला इस्लामिया इंटर कॉलेज, कैसरबाग में स्थापित स्मार्ट क्लास का उद्घाटन किया। बैंक की ओर से विद्यालय में सैमसंग इंटरएक्टिव पैनल, पावर बैकअप, ड्यूअल डिस्क बेंच तथा कक्षा की मरम्मत व बाल पेंटिंग का कार्य कराया गया है। राज्यपाल ने कहा कि अब राजभवन की टीम कॉलेज में आकर बच्चों को बैंड का प्रशिक्षण देगी।


राजभवन में पंचतंत्र वाटिका का किया उद्घाटन
राज्यपाल आनंदीबेन पटेल की ओर से पंचतंत्र वाटिका भाग 2 का शुभारंभ शुक्रवार को किया गया। ज्ञान, नैतिक मूल्यों और प्राचीन भारतीय साहित्य की अमर विरासत को नई पीढ़ी तक पहुंचाने के उद्देश्य से यह वाटिका तैयार की गई है। राज्यपाल ने पंचतंत्र वाटिका में स्थापित कथाओं के चित्रों को देखा, ऑडियो माध्यम से कहानियों को सुना। इस अभिनव प्रयास की सराहना की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed