लखनऊ। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने सोमवार को जनभवन परिसर में थीम आधारित म्यूजिकल व स्टैटिक फाउंटेन जैसे पंचतंत्र फाउंटेन, उत्तर प्रदेश राजकीय प्रतीक चिह्न फाउंटेन व श्रीराम धनुष फाउंटेन का लोकार्पण किया। इनके माध्यम से भारतीय संस्कृति, आध्यात्मिक परंपरा, प्रकृति, वन्यजीवन तथा प्रदेश की विशिष्ट पहचान को आधुनिक तकनीक और कलात्मक अभिव्यक्ति के साथ प्रस्तुत किया गया है।
मुख्य भवन के सामने स्थित यूपी एंबलम फाउंटेन को भी म्यूजिकल फाउंटेन के रूप में तैयार किया गया है। इसमें प्रदेश के राजकीय प्रतीक को केंद्र में रखते हुए प्रदेश की पहचान एवं गौरव को अभिव्यक्त किया गया है। फाउंटेन के संचालन में वंदे मातरम्, विजयी विश्व तिरंगा प्यारा तथा ऐ मेरे वतन के लोगों आदि गीतों की थीम का प्रयोग किया गया है। इस अवसर पर विशेष कार्याधिकारी राज्यपाल डॉ. सुधीर महादेव बोबडे सहित जनभवन के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

राज्यपाल ने जनभवन में थीम आधारित फाउंटेन का किया लोकार्पण

राज्यपाल ने जनभवन में थीम आधारित फाउंटेन का किया लोकार्पण

राज्यपाल ने जनभवन में थीम आधारित फाउंटेन का किया लोकार्पण