{"_id":"687c00e3064cc2ed8701cef1","slug":"the-governor-became-emotional-after-seeing-the-first-copy-of-the-constitution-lucknow-news-c-13-1-lko1028-1300682-2025-07-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: संविधान की पहली प्रति देखकर भावविभोर हो गए राज्यपाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: संविधान की पहली प्रति देखकर भावविभोर हो गए राज्यपाल
Sun, 20 Jul 2025 02:02 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Sun, 20 Jul 2025 02:02 AM IST
विज्ञापन
संविधान की पहली प्रति देखकर भावविभोर हो गए राज्यपाल
लखनऊ। लखनऊ विश्वविद्यालय में उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) गुरमीत सिंह ने शनिवार को दौरा किया। उन्होंने विभागों के साथ-साथ टैगोर लाइब्रेरी को भी देखा। राज्यपाल ने डिजिटल पुस्तकालय प्रणाली, प्राचीन चित्रकृतियों, भारतीय संविधान की मूल प्रति, दुर्लभ पांडुलिपियों को देखा। संविधान की आठ मौलिक प्रतियों में से एक को देखा तो वे भावविभोर हो गए। उन्होंने कहा कि कोई भी शिक्षण संस्थान बिना लाइब्रेरी के अधूरा होता है।
इससे पहले वह वनस्पति विज्ञान विभाग और प्राणी विज्ञान विभाग पहुंचे। जहां उन्होंने संजीवनी नाम के औषधीय उद्यान के बारे में जाना। इस दौरान राज्यपाल ने कहा कि मुगल काल में इत्र निर्माण के लिए पौधों की जड़ों से सुगंधित तत्वों का निष्कर्षण किया जाता था, जिनमें से कई आज भी उत्तराखंड में उगाए जाते हैं। राज्यपाल ने विद्यार्थियों से संवाद करते हुए सलाह दी। कहा कि हम जिस संस्थान में पढ़ते हैं वहां हमारी जिम्मेदारी बनती है कि उसको कैसे बेहतर बनाएं। विवि में विद्यार्थियों और शिक्षकों का समर्पण से ही देश का भविष्य उज्ज्वल होगा।