{"_id":"67d88a00ed9e41ff1b0236f9","slug":"the-government-sought-a-reply-on-the-appointment-of-a-doctor-in-the-cancer-institute-lucknow-news-c-13-1-lko1103-1118953-2025-03-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: कैंसर संस्थान में डॉक्टर की नियुक्ति पर शासन ने मांगा जवाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: कैंसर संस्थान में डॉक्टर की नियुक्ति पर शासन ने मांगा जवाब
विज्ञापन
लखनऊ। चक गंजरिया स्थित कल्याण सिंह सुपर स्पेशियालिटी कैंसर संस्थान में डॉक्टर की भर्ती पर शासन ने नजर टेढ़ी कर दी है। शासन ने पत्र भेजकर संस्थान प्रशासन से डॉक्टर की नियुक्ति पर दोबारा जवाब मांगा है। हालांकि, संस्थान प्रशासन ने अभी तक जवाब नहीं भेजा है।
कैंसर संस्थान की शुरुआत केजीएमयू के पूर्व कुलपति डॉ. रविकांत के समय हुई थी। इस दौरान बीडीएस डॉक्टर भर्ती करने के लिए विज्ञापन निकाला गया। संस्थान प्रशासन ने बिना विज्ञापन में संशोधन कराए बीडीएस के बजाय ओरल एंड मैक्सिलोफेशिएल सर्जन की नियुक्ति कर ली। इसकी शिकायत हुई।
स्थायी निदेशक डॉ. शालीन कुमार के कार्यकाल में मैक्सिलोफेशिएल सर्जन की नियुक्ति की जांच हुई। जांच में अनियमित नियुक्ति की पुष्टि हुई। डॉक्टर न्यायालय पहुंचे। कोर्ट ने उन्हें राहत दी। डॉक्टर ने मई, 2021 में दोबारा नौकरी जॉइन की।
विज्ञापन
अब बस्ती जिले की गांधी नगर निवासी शिवानी सिंह ने डॉक्टर की नियुक्ति की शासन में शिकायत की है। शासन में अनुसचिव ज्ञानेंद्र कुमार शुक्ला ने 13 दिसंबर 2024 को संस्थान के निदेशक को पत्र भेजकर भर्ती से संबंधित रिपोर्ट मांगी थी। जवाब न मिलने पर 12 मार्च को उप सचिव आनंद कुमार त्रिपाठी ने दोबारा पत्र भेजकर जांच रिपोर्ट मांगी है।