फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   The government should dismiss the minister who made objectionable remarks

Lucknow News: आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले मंत्री को बर्खास्त करे सरकार

Fri, 16 May 2025 02:28 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Fri, 16 May 2025 02:28 AM IST
विज्ञापन
The government should dismiss the minister who made objectionable remarks
लखनऊ। महिला संगठनों ने बृहस्पतिवार को कर्नल सोफिया कुरैशी पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले मध्य प्रदेश के मंत्री को सरकार से बर्खास्त करने की मांग की। उन्होंने मंत्री के बयान का स्वतः संज्ञान लेकर एफआईआर करने के मध्य प्रदेश हाईकोर्ट के आदेश का स्वागत किया।
विज्ञापन




एडवा की मधु गर्ग व वंदना राय, साझी दुनिया की रूपरेखा वर्मा, सामाजिक कार्यकर्ता नाइश हसन, भारतीय महिला फेडरेशन की आशा मिश्रा व कांति मिश्रा, पीयूसीएल की वंदना मिश्रा, इप्टा के राकेश आदि ने संयुक्त रूप से बयान जारी कर कहा है कि मध्य प्रदेश सरकार में भाजपा के मंत्री ने देश के सांप्रदायिक सद्भाव पर हमला किया है, साथ ही सेना और महिलाओं का भी अपमान किया है।
विज्ञापन



उन्होंने कहा कि कर्नल सोफिया कुरैशी की तीन पीढियां सेना में रहीं हैं और आज सांप्रदायिक चश्मे से उनकी पहचान बेहद निंदनीय है। उन्होंने कहा कि सरकार की उदासीनता के चलते कुछ लोगों के हौसले इतने बुलंद हो गए हैं कि विदेश सचिव विक्रम मिस्री की बेटियों के खिलाफ दुष्कर्म की धमकी दी जा रही है। संगठनों के पदाधिकारियों ने इस पर रोक लगाने और मंत्री को बर्खास्त करने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed