{"_id":"68df88b883b4d151b10118b3","slug":"the-government-is-keeping-a-close-watch-on-the-riots-and-the-up-minister-said-every-culprit-will-be-punish-2025-10-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: \"दंगों के गुनहगारों पर इतनी लाठियां बरसेंगी कि सात पुश्तें दंगा करना भूल जाएंगी\", मंत्री ने दिया बयान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: "दंगों के गुनहगारों पर इतनी लाठियां बरसेंगी कि सात पुश्तें दंगा करना भूल जाएंगी", मंत्री ने दिया बयान
Fri, 03 Oct 2025 01:56 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, अमेठी
अमर उजाला नेटवर्क, अमेठी
Published by: ishwar ashish
Updated Fri, 03 Oct 2025 01:56 PM IST
सार
अमेठी के गौरीगंज में भाजपा जिला कोर कमेटी की बैठक का आयोजन हुआ जिसमें यूपी सरकार के मंत्री व कई नेता व कार्यकर्ता शामिल हुए। बैठक के बाद यूपी सरकार के मंत्री ने बयान दिया।
विज्ञापन
स्वास्थ्य राज्यमंत्री एवं तिलोई विधायक मयंकेश्वर शरण सिंह।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
अमेठी के गौरीगंज स्थित पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में शुक्रवार को भाजपा जिला कोर कमेटी की बैठक आयोजित हुई। बैठक में प्रदेश सरकार के स्वास्थ्य राज्यमंत्री एवं तिलोई विधायक मयंकेश्वर शरण सिंह, अमेठी प्रभारी मंत्री सतीश चंद्र शर्मा, खाद्य एवं रसद राज्यमंत्री समेत भाजपा और संघ के पदाधिकारी तथा जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
बैठक में जिले के विकास कार्यों की समीक्षा की गई और आगामी योजनाओं की रूपरेखा पर चर्चा हुई। संघ के शताब्दी वर्ष के अवसर पर आयोजित होने वाले विशेष कार्यक्रमों की तैयारियों को लेकर भी विस्तृत विमर्श हुआ। अधिकारियों और पदाधिकारियों ने कार्यक्रमों को सफल बनाने की रणनीति साझा की।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - सीतापुर में पथ संचालन के दौरान आरएसएस के स्वयं सेवक की मौत, ड्रम बजाते समय आया हार्ट अटैक
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - सामने आई गाय को बचाने में अनियंत्रित होकर पलटी बस, 52 यात्री सवार थे, सभी को शीशा तोड़कर निकाला गया
बैठक के बाद स्वास्थ्य राज्यमंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह ने बरेली में हुए दंगे पर कड़ा रुख अपनाया। उन्होंने कहा कि सरकार अपराध और अराजकता फैलाने वालों पर किसी तरह की ढिलाई नहीं बरतेगी। उन्होंने सख्त चेतावनी देते हुए कहा, “दंगों में शामिल हर गुनाहगार को कड़ी सजा दी जाएगी और ऐसे लोगों पर इतनी लाठियां बरसेंगी कि आने वाली पुश्तें भी दंगा करना भूल जाएंगी।”
मंत्री ने आगे कहा कि अमेठी में विकास की गति तेज करने के लिए सभी विभागों को मिलकर काम करने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि सरकार एक ओर जहां कानून व्यवस्था को मजबूत बना रही है, वहीं दूसरी ओर विकास कार्यों और सामाजिक कार्यक्रमों को भी प्राथमिकता दी जा रही है।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन