फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   The girl along with her brother swindled Rs 10.50 lakh from her

Lucknow News: भाई के साथ मिलकर युवती ने 10.50 लाख रुपये ऐंठे

Sat, 19 Jul 2025 01:25 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 19 Jul 2025 01:25 AM IST
विज्ञापन
The girl along with her brother swindled Rs 10.50 lakh from her
लखनऊ। ऑनलाइन साइट पर दोस्ती करने वाली युवती ने भाई के साथ मिलकर पारा के जलालपुर फाटक निवासी युवक से 10.50 लाख रुपये ऐंठ लिए। रकम वापस मांगने पर युवती ने झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दी। पीड़ित ने पारा थाने में आरोपी भाई-बहन के खिलाफ धोखाधड़ी व धमकाने का केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर पारा सुरेश सिंह ने बताया कि मूल रूप से उन्नाव निवासी मनीष प्राइवेट कंपनी में काम करते हैं। चार वर्ष पहले जीवनसाथी डॉटकाम वेबसाइट पर उनकी मुलाकात राजाजीपुरम निवासी प्रियंका यादव से हुई। दोनों के बीच शादी की बात हुई। प्रियंका ने बताया कि वह आईएएस की तैयारी कर रही है। उसने कोचिंग की फीस के नाम पर मनीष से आर्थिक मदद मांगी। मनीष ने रकम भेज दी।
विज्ञापन


आरोप है कि इसके बाद प्रियंका व उसके भाई राम ने कभी मां की तबीयत खराब होने, कभी जेवर तो कभी मोबाइल खरीदने के नाम पर 10.50 लाख रुपये ऐंठ लिए। कुछ दिन बाद मनीष ने रुपये वापस मांगे तो भाई-बहन टालमटोल करने लगे। बाद में मनीष को झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दी। पीड़ित ने 16 जुलाई को भाई-बहन के खिलाफ केस दर्ज कराया। इंस्पेक्टर पारा ने बताया कि आरोपियों ने कुछ रकम नकद और कुछ ऑनलाइन ली थी। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed