फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   The game of carrying dead bodies in ambulances, openly collecting money

Lucknow News: एंबुलेंस से लाश ढुलाई का खेल, खुलेआम वसूली

Mon, 04 Aug 2025 01:52 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 04 Aug 2025 01:52 AM IST
विज्ञापन
The game of carrying dead bodies in ambulances, openly collecting money
इसी एंबुलेंस के चालक से हुई बात।
लखनऊ। राजधानी में निजी एंबुलेंस का रैकेट अब सिर्फ मरीजों से वसूली तक सीमित नहीं है। मरीज न मिलने की स्थिति में अब एंबुलेंस लाश ढोने का जरिया बन गई हैं। एंबुलेंस को शव वाहन में बदलकर मनमाना किराया वसूला जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग की लचर निगरानी और अस्पतालों की चुप्पी इस गोरखधंधे को बढ़ावा दे रही है। रविवार को हुई पड़ताल में इसका खुलासा हुआ।
विज्ञापन

स्थान : विवेकानंद अस्पताल
गाड़ी नंबर : यूपी 32 एलएन 8682

रिपोर्टर : एक शव लेकर सीतापुर जाना है।
चालक : सीतापुर ही या आसपास भी?
रिपोर्टर : सीतापुर बस अड्डे के पास।

चालक : एंबुलेंस में लाश लेकर चल देंगे।

रिपोर्टर : कितना किराया लगेगा?
चालक: 3500 रुपये। अस्पताल में किसी से बात मत करना, वहां सब दलाल हैं।

रिपोर्टर: एसी है?
चालक: एसी एंबुलेंस चाहिए तो 4000 रुपये लगेंगे।

रिपोर्टर: ठीक है, बताते हैं।

चालक: नंबर नोट कर लीजिए, फोन करिए, गेट पर एंबुलेंस लगा दूंगा।

स्वास्थ्य विभाग के पास जवाब नहीं
स्वास्थ्य विभाग के अफसरों ने एंबुलेंस में शव ढोने को गंभीर मामला बताया है। सीएमओ डॉ. एनबी सिंह का कहना है कि जांच कराई जाएगी और एंबुलेंस में शव ले जाते मिले तो गाड़ी के नंबर परिवहन विभाग को देकर कार्रवाई कराई जाएगी।
विज्ञापन

शव वाहन कम, एंबुलेंस से वसूली ज्यादा
जिले में निजी व सरकारी मिलाकर करीब एक हजार एंबुलेंस हैं, जबकि शव वाहनों की संख्या 100 से भी कम है। हर अस्पताल के बाहर एक-दो पुराने शव वाहन खड़े हैं, जिनका माइलेज कम होने से किराया ज्यादा वसूला जाता है। अब चालक सीधे एंबुलेंस से शव ले जाकर अवैध वसूली कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed