{"_id":"67d8866b370938791402dac0","slug":"the-fruit-vendor-was-attacked-with-a-knife-lucknow-news-c-13-1-lko1028-1118940-2025-03-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: फल विक्रेता पर किए चाकू से ताबड़तोड़ वार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: फल विक्रेता पर किए चाकू से ताबड़तोड़ वार
Tue, 18 Mar 2025 02:00 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Tue, 18 Mar 2025 02:00 AM IST
विज्ञापन
घायल मुकेश। स्रोत ः पुलिस
लखनऊ। ठाकुरगंज में सोमवार शाम छह बजे फल विक्रेता मुकेश पर मानसिक रूप से बीमार मुन्ना ने चाकू से ताबड़तोड़ कई वार कर दिए। पुलिस ने मुकेश को बलरामपुर अस्पताल पहुंचाया। पुलिस एफआईआर दर्ज कर आरोपी की तलाश में जुट गई है।
मुसाहिबगंज निवासी मुकेश शाम छह बजे घर के बाहर बैठे थे। इस बीच मोहल्ले का ही रहने वाला मुन्ना उनसे गाली-गलौज करने लगा। शोर सुनकर मुकेश की मां मुन्नी बाहर आईं तो आरोपी उनसे भी गाली-गलौज करने लगा। विरोध पर मुकेश पर चाकू से उनके पेट और पसलियों पर तीन वार कर दिए। इंस्पेक्टर श्रीकांत के मुताबिक आरोपी की तलाश की जा रही है। कुछ समय पहले आरोपी का तलवार लहराते हुए वीडियो वायरल हुआ था। पुलिस ने उसे हिरासत में लिया था। हालांकि, मानसिक रूप से बीमार होने के चलते उसे छोड़ दिया गया था।