{"_id":"65cd32ba4b49b19cad02cfd7","slug":"the-footage-of-50-cctv-cameras-installed-on-the-highway-was-scrutinized-raebareli-news-c-101-1-slko1032-110718-2024-02-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: हाईवे पर लगे 50 सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: हाईवे पर लगे 50 सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाली
Thu, 15 Feb 2024 03:08 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Thu, 15 Feb 2024 03:08 AM IST
विज्ञापन
ऊंचाहार (रायबरेली)। सराफा व्यवसायी के साथ हुई लूट की घटना के मामले में नवाबगंज पुलिस ने बुधवार को रायबरेली-प्रयागराज हाईवे पर लगे करीब 50 सीसीटीवी कैमरे की फुटेज चेक की। पुलिस को लूट को लेकर कई अहम सुराग हाथ लगे हैं। ऐसे में पुलिस जल्द लूट की घटना का खुलासा करने का दावा कर रही है।
नगर पंचायत ऊंचाहार के कस्बा निवासी विजय कुमार की प्रतापगढ़ के नवाबगंज थाना क्षेत्र के परियावां बाजार में सराफा की दुकान है। सोमवार को वह बाइक से दुकान जा रहा था। लखनऊ-प्रयागराज राष्ट्रीय राजमार्ग पर प्रतापगढ़ की सीमा में प्रवेश करते ही दो बाइक सवार पांच बदमाशों ने उसे ओवरटेक कर रोका और मारपीट की थी। तमंचे दिखाकर 15 लाख कीमत के जेवरात लूट कर फरार हो गए थे।
मामले में प्रतापगढ़ जिले की नवाबगंज पुलिस ने पांच संदिग्धों को हिरासत में लिया है, जिनसे पूछताछ हो रही है। पकड़े गए संदिग्धों में ऊंचाहार का एक शातिर अपराधी होना बताया जा रहा है। पूछताछ के बाद जो जानकारी निकल कर सामने आई उसके बाद बुधवार को थाना प्रभारी धीरेंद्र ठाकुर ने टीम के साथ राजमार्ग पर अलग-अलग स्थानों पर लगे 50 सीसीटीवी कैमरे चेक किए। फुटेज में कुछ संदिग्ध बाइक सवार दिखे रहे हैं।नवाबगंज थाना प्रभारी ने बताया कि कुछ अहम सुराग लगे हैं। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।