फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   The first tender for the second phase of the metro was floated for Rs 15.90 crore

Lucknow News: मेट्रो के दूसरे चरण का पहला टेंडर 15.90 करोड़ रुपये में

Tue, 03 Feb 2026 02:13 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 03 Feb 2026 02:13 AM IST
विज्ञापन
The first tender for the second phase of the metro was floated for Rs 15.90 crore
लखनऊ। चारबाग से बसंतकुंज के बीच मेट्रो के दूसरे चरण का पहला टेंडर सोमवार को 15.90 करोड़ रुपये में फाइनल कर दिया गया। आएशा इंडिया प्राइवेट लिमिटेड को पांच वर्ष के लिए जिम्मेदारी सौंपी गई है। कंपनी मेट्रो स्टेशनों की बिल्डिंग, सिविल, इंजीनियरिंग कार्यों की डिजाइनिंग का काम करेगी।
विज्ञापन

लखनऊ मेट्रो के दूसरे चरण (ईस्ट-वेस्ट कॉरिडोर) के काम ने गति पकड़नी शुरू कर दी है। चारबाग से बसंतकुंज के बीच करीब 12 किमी लंबे सेक्शन का निर्माण 5801 करोड़ रुपये से होगा। इसमें 2900 करोड़ रुपये राज्य व केंद्र सरकार वहन करेगी। बाकी रकम ऋण से ली जाएगी।
विज्ञापन


मेट्रो प्रशासन ने सोमवार को पहला टेंडर जारी कर दिया। इस रूट के स्टेशनों के लुक, इंजीनियरिंग, मैकेनिकल आदि डिजाइनों की जिम्मेदारी आएशा इंडिया प्राइवेट लिमिटेड को दी गई है। गत वर्ष अगस्त में डिटेल्ड डिजाइन कंसल्टेंट कॉन्ट्रैक्ट के लिए टेंडर हुए थे। इसमें दो कंपनियों आएशा व सिस्ट्रा ने आवेदन किया था। आएशा इंडिया प्राइवेट लिमिटेड की न्यूनतम बिड थी, जिस कारण उसे टेंडर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन




ये काम करेगी कंपनी

कंपनी चारबाग से बसंतकुंज के बीच एलिवेटेड व भूमिगत मेट्रो स्टेशनों की डिजाइन बनाएगी। सिविल, आर्किटेक्चरल, इलेक्ट्रिकल एवं मैकेनिकल, ट्रैक्शन कार्य की डिजाइनिंग का काम भी कंपनी ही करेगी।

मेट्रो स्टेशन पर लिफ्ट, एस्केलेटर, कमरे, प्रवेश, निकासी, सीढ़ियां, पार्किंग, दुकानें कहां-कहां होंगी, इसकी डिजाइन कंपनी तैयार करेगी। सूत्र बताते हैं कि दूसरे चरण के स्टेशनों के लुक में ऐतिहासिकता, अवधी स्थापत्य कला आदि देखने को मिलेगी। रूट के स्टेशन पुराने लखनऊ से गुजरेंगे, ऐसे में कंपनी इनकी डिजाइन तैयार करने में धरोहरों, कलाओं का ध्यान रखेगी।





जल्द बनेगा बसंतकुंज स्टेशन

बसंतकुंज स्टेशन से सेकेंड फेज का काम शुरू होगा। इस एलिवेटेड स्टेशन के लिए टेंडर हो चुके हैं। एक-दो दिन में यह फाइनल होने की उम्मीद है। बसंतकुंज में 40 एकड़ में डिपो बनवाया जाएगा।




ये स्टेशन बनाए जाएंगे रूट पर

मेट्रो के दूसरे चरण में 12 स्टेशन बनाए जाएंगे। इसमें सात भूमिगत व पांच एलिवेटेड होंगे। भूमिगत स्टेशनों में चारबाग, गौतमबुद्धनगर, अमीनाबाद, पांडेगंज, सिटी रेलवे स्टेशन, मेडिकल चौराहा, चौक शामिल हैं। ठाकुरगंज, बालागंज, सरफराजगंज, मूसाबाग और बसंतकुंज एलिवेटेड स्टेशन होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed