{"_id":"6a2b1ed40e741290be08cdfb","slug":"the-first-foot-over-bridge-will-be-built-near-lulu-mall-on-shaheed-path-lucknow-news-c-13-1-vns1028-1779456-2026-06-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: शहीद पथ पर लुलु मॉल के पास बनेगा पहला फुटओवर ब्रिज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: शहीद पथ पर लुलु मॉल के पास बनेगा पहला फुटओवर ब्रिज
विज्ञापन
शहीद पथ पर प्रस्तावित फुट ओवरब्रिज का मॉडल।
लखनऊ। करीब 23 किमी लंबे शहीद पथ पर पहला फुटओवर ब्रिज बनने जा रहा है। लुलु मॉल के पास प्रस्तावित इस फुटओवर ब्रिज से बड़ी आबादी को आवागमन में राहत मिलेगी। निर्माण का काम इसी महीने शुरू करने की तैयारी है।
एलडीए में बृहस्पतिवार को इस योजना का प्रजेंटेशन भी हुआ। एलडीए वीसी प्रथमेश कुमार ने बताया कि यह फुटओवर ब्रिज करीब 100 मीटर लंबा और पांच मीटर चौड़ा होगा। निर्माण पर करीब 18 करोड़ रुपये खर्च होंगे। शहीद पथ पर अभी एक ओर दूसरी ओर जाने के लिए अभी सिर्फ अंडरपास ही हैं। यह पहला फुटओवर ब्रिज होगा। इसे पीपीपी मॉडल पर निजी कंपनी के सहयोग से बनाया जाएगा। निर्माण का पूरा खर्च निजी कंपनी उठाएगी। इसके बनने से लुलु मॉल, अंसल और अवध विहार सहित अन्य आवासीय योजनाओं तक आने-जाने वाली बड़ी आबादी को सहूलियत होगी। यात्रियों की सुविधा के लिए इसमें सीढ़ियों के अलावा लिफ्ट की सुविधा भी होगी। निर्माण कार्य जल्द शुरू करने लिए बृहस्पतिवार को लोक निर्माण विभाग, यातायात पुलिस, लेसा और लुलु मॉल प्रबंधन के साथ समन्वय बैठक भी हुई।
लोगों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता
एलडीए वीसी ने बताया कि फुट ओवरब्रिज की रूपरेखा में सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी गई है। इसमें फिसलन रोधी फर्श, मजबूत रेलिंग, सीसीटीवी कैमरे से निगरानी और पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था शामिल है। अग्निरोधी विद्युत फिटिंग और भूकंपरोधी रूपरेखा का भी प्रावधान किया गया है। निर्माण के दौरान यातायात में रुकावट न आए, इसके लिए चरणबद्ध पद्धति अपनाई जाएगी। अस्थायी मार्ग परिवर्तन, बैरिकेड और यातायात मार्शल की व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी।
विज्ञापन
ये भी होगा खास
इस परियोजना के तहत भू-तल पर लगभग 1200 वर्गमीटर क्षेत्रफल में आकर्षक हरित क्षेत्र विकसित किया जाएगा। इसमें कियोस्क, सार्वजनिक उपयोग के लिए शौचालय और पार्किंग की सुविधा होगी। इसके अलावा फुट ओवरब्रिज के नीचे भूतल और छत पर खुला रेस्तरां और एलईडी डिस्प्ले जैसी सुविधाएं भी होंगी।