फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   The first batch of doctors will be released in March

Lucknow News: मार्च में निकलेगी डॉक्टरों की पहली खेप

Fri, 10 Jan 2025 12:26 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Fri, 10 Jan 2025 12:26 AM IST
विज्ञापन
The first batch of doctors will be released in March
रायबरेली। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में एमबीबीएस की पढ़ाई कर चुके पहले बैच के छात्र-छात्राओं की इंटर्नशिप भी पूरी होने वाली है। मार्च में 40 डॉक्टरों की पहली खेप निकलेगी। अच्छी रैंक लाने वाले छात्र-छात्राओं को एम्स में ही प्लेसमेंट देने की व्यवस्था की गई है। ऐसा होने के बाद उन्हें भटकना नहीं पड़ेेगा। एम्स में ही टॉपरों को मौका मिलने से डॉक्टरों की कमी भी दूर होगी।
विज्ञापन


एम्स में वर्ष 2019 में एमबीबीएस के पहले बैच की पढ़ाई शुरू हुई थी। पहले बैच में 50 बच्चे शामिल किए गए थे। पढ़ाई पूरी होने के बाद पिछले साल मार्च माह में परिणाम घोषित किए गए थे। पहले बैच में 34 बच्चे पास हुए थे। मेडिकल कॉलेज में उपस्थिति कम होने के कारण एमबीबीएस के 16 छात्र-छात्राओं को पूरक परीक्षा जल्द ही पास करने का मौका दिया गया था। इसमें कुछ छात्र ही पास हुए हैं।
विज्ञापन


रजिस्ट्रार एम्स प्रो. भोलानाथ ने बताया कि एम्स में परीक्षा पास करने के बाद 40 छात्र-छात्राएं एम्स में ही एक साल की इंटर्नशिप कर रहे हैं। इंटर्नशिप का काम मार्च माह में पूरा हो जाएगा। टॉपरों को एम्स में ही नौकरी देने की व्यवस्था भी की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed