फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   The first Bada Mangal is tomorrow, Hanuman temples are being decorated

Lucknow News: पहला बड़ा मंगल कल, सजाए जा रहे हनुमान मंदिर

Mon, 12 May 2025 02:06 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 12 May 2025 02:06 AM IST
विज्ञापन
The first Bada Mangal is tomorrow, Hanuman temples are being decorated
लखनऊ। हनुमान भक्तों के लिए साल का सबसे बड़ा पर्व बड़ा मंगल इस बार भी आस्था, भक्ति और सेवा के संगम के साथ मनाया जाएगा। शहर के प्रमुख मंदिरों में तैयारियां जोरों पर हैं। कहीं मंदिरों की दीवारें फूलों की माला से सजी हैं, तो कहीं भजन-कीर्तन की गूंज वातावरण को भक्तिमय बना रही है। अलीगंज का प्राचीन हनुमान मंदिर, जो हर बड़े मंगल पर लाखों श्रद्धालुओं का केंद्र बनता है, वहां के महंत गोपाल दास जी ने बताया कि मंदिर में साफ-सफाई का कार्य जोरों से चल रहा है। सोमवार से फूलों की सजावट शुरू हो जाएगी। सोमवार रात 12:00 बजे हनुमान जी का विशेष शृंगार कर कपाट भक्तों के लिए खोल दिए जाएंगे। इसी के साथ श्रद्धालुओं की परिक्रमा की परंपरा भी शुरू हो जाती है।
विज्ञापन


दक्षिणमुखी हनुमान मंदिर हजरतगंज
हजरतगंज स्थित दक्षिणमुखी हनुमान मंदिर में भी भव्य साज-सज्जा की तैयारियां सोमवार से शुरू होंगी। शाम 4 बजे से भक्त परिक्रमा के लिए मंदिर आने लगते हैं। इसके पश्चात महाआरती और विशाल भंडारे का आयोजन होगा।
विज्ञापन


हनुमान सेतु मंदिर
गोमती नदी के तट पर स्थित हनुमान सेतु मंदिर हर बड़े मंगल पर भक्तों की भारी भीड़ का साक्षी बनता है। मंदिर सचिव दिवाकर त्रिपाठी ने बताया कि सोमवार रात 12 बजे कपाट खुलते ही सुंदरकांड का पाठ होगा। 50,000 से अधिक लड्डुओं का प्रसाद बांटा जाएगा। हर भक्त को हनुमान जी के चरणों का एक लड्डू प्रसाद के रूप में दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन




लेटे हुए हनुमान मंदिर
लेटे हुए हनुमान मंदिर में भी तैयारियां जोरों पर हैं। मंदिर सेवक महंत विवेक टंगड़ी ने बताया कि साफ-सफाई और सजावट का कार्य सोमवार से ही आरंभ हो जाएगा। रात 12:00 बजे के बाद कपाट खोले जाएंगे और भक्तों की भीड़ परिक्रमा के लिए मंदिर में उमड़ पड़ेगी। भीड़ को सुव्यवस्थित करने के लिए दो लाइनें बनाई जाएंगी, जिससे व्यवस्था बनी रहे। सुबह 5 बजे मंगला आरती, 8:30 बजे सिंदूर लेपन, और 11:00 बजे से दिनभर भंडारा भक्तों की सेवा में समर्पित रहेगा।




बीरबाल साहनी मार्ग श्याम मंदिर
अतिरिक्त बीरबल साहनी मार्ग स्थित श्री श्याम मंदिर में भी 13 मई से 11 जून तक प्रतिदिन भंडारा आयोजित किया जाएगा। मंदिर के महामंत्री रुपेश अग्रवाल ने बताया कि भक्तों की सेवा के लिए सभी आवश्यक इंतज़ाम पूरे कर लिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed