फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   The fire brigade stopped the patients trapped in the fire from jumping, all survived safely

Lucknow News: आग में फंसे मरीजों को कूदने से दमकल ने रोका, सभी सकुशल बचे

Wed, 16 Apr 2025 01:51 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 16 Apr 2025 01:51 AM IST
विज्ञापन
The fire brigade stopped the patients trapped in the fire from jumping, all survived safely
लोकबंधु अस्पताल में लगी आग।
लखनऊ। लोकबंधु अस्पताल में आग लगने की सूचना मिलते ही सीएफओ मंगेश कुमार, एफएसओ आलमबाग धर्मपाल सिंह व अन्य फायर अफसर आठ गाड़ियों के साथ मौके पर पहुंच गए थे। एफएसओ आलमबाग ने देखा कि कुछ लोग अस्पताल की दूसरी मंजिल पर मदद के लिए चीख पुकार मचा रहे थे। वह आग से बचने के लिए कूदने को तैयार थे।
विज्ञापन

यह देख आननफानन एफएसओ हजरतगंज रामकुमार रावत के नेतृत्व में चार टीमें गठित की गईं। दो टीमें अस्पताल को दोनों ओर से घेर कर आग बुझाने में जुट गई थीं। इस बीच एफएसओ आलमबाग दूसरी मंजिल पर फंसे लोगों को ढांढस बंधाते रहे। वह और फायरमैन रजनीश व पुष्पेंद्र सीढि़यां लगाकर दूसरी मंजिल पर पहुंचे थे। उन्होंने सबसे पहले गंभीर मरीजों को अपने कंधों पर उठाकर बाहर निकाला। दूसरी टीम में सुशील कुमार व तीसरी टीम में एफएसओ सरोजनीनगर सुमित प्रताप सिंह भी लोगों को बचाने में जुट गए थे। राहत कार्य के दौरान एफएसओ हजरतगंज के हाथ और पैर में कांच लगने से वह जख्मी हो गए।
विज्ञापन

केमिकल से और जहरीला हो चुका था धुआं

सीएफओ ने बताया कि वार्डाें में रखी दवाओं और केमिकल के कारण धुआं और जहरीला हो चुका था। ऐसे में टीम को ज्यादा दिक्कत हुई।
पांच घंटे चला रेस्क्यू
रेस्क्यू कार्य पांच घंटे तक चला। हालांकि दमकल कर्मियों ने चार ही घंटे में आग पर पूरी तरह से काबू पा लिया था। इस बीच अस्पताल व आईसीयू में मौजूद डॉक्टरों ने भी दमकल कर्मियों की मदद की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


दमकल अधिकारी और कर्मचारियों की बिगड़ी तबीयत

ऑक्सीजन डेफिशिएंसी और अत्यधिक तापमान में रेस्क्यू के चलते सीएफओ मंगेश कुमार, एफएसओ गोमतीनगर सुशील कुमार, एफएसओ आलमबाग धर्मपाल सिंह, एफएसओ सरोजनीनगर सुमित प्रताप सिंह, एफएसओ चौक पुष्पेंद्र कुमार, फायरमैन राकेश गुप्ता, विवेक कुमार, प्रवेश कुमार व रजनीश सिंह की तबीयत बिगड़ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed