Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   The festive glow of Diwali as a balm for the wounds left by the floods

Lucknow News: बाढ़ के जख्मों पर दिवाली की रौनक का मरहम

Sun, 08 Nov 2026 12:58 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Sun, 08 Nov 2026 12:58 AM IST
विज्ञापन
The festive glow of Diwali as a balm for the wounds left by the floods
फैजुल्लागंज की भार्गव कॉलोनी में झालरों से जगमगाते घर।
जितेंद्र अवस्थी
विज्ञापन

लखनऊ। करीब डेढ़ माह पहले फैजुल्लागंज की जिन गलियों में चार फीट तक पानी भरा था और जिंदगी ठहर गई थी, वहां अब दिवाली की झालरें जगमगा रही हैं। नुकसान का दर्द बरकरार है लेकिन त्योहार की खुशियां फीकी न पड़ें, इसकी कोशिश हर घर में दिख रही है।
भार्गव कॉलोनी निवासी मनोज कुमार के घर में चार फीट पानी भर गया था। बोरिंग खराब होने पर उन्होंने 40 हजार रुपये खर्च कर नई बोरिंग कराई। शनिवार दोपहर तीन बजे वह अपने बड़े बेटे के साथ दरवाजे की सफाई कर रहे थे। बोले, बाढ़ से नुकसान तो बहुत हुआ, लेकिन त्योहार भी मनाना है।
विज्ञापन

फैजुल्लागंज की मामा कॉलोनी, दाउदनगर, भार्गव कॉलोनी, राम विहार, गणेश विहार और कच्ची ढाल की करीब एक लाख आबादी बाढ़ से प्रभावित हुई थी। कई परिवारों को रिश्तेदारों के यहां या तीन-चार हजार रुपये महीने किराये पर कमरा लेकर रहना पड़ा। बोरिंग फेल होने, फर्नीचर खराब होने और घरों की सफाई पर लाखों रुपये खर्च हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

...त्योहार तो मनाना ही है
शनिवार की दोपहर भार्गव कॉलोनी के ही अनूप गुप्ता भी त्याेहार की तैयारियों में जुटे थे। बताया कि घर में चार फीट पानी भरा था। फर्नीचर और अन्य सामान खराब हो गए। पर त्योहार तो मनाएंगे ही। साैरभ ने बताया कि बाढ़ के बाद अब घर लौटे हैं। सफाई चल रही है और पूजा घर में ही करेंगे। विनय, राजू, विकास आदि भी त्योहार की तैयारियों में जुटे दिखे।

अब जगमगा रहीं रंग-बिरंगी झालरें
करीब डेढ़ माह पूर्व भार्गव काॅलोनी और गणेश विहार की जिन गलियों में सिर्फ पानी ही नजर आता था। शनिवार को वे गलियां रंग-बिरंगी झालरों से जगमग दिखीं। लोग घरों के दरवाजे पर बंधनवार और झालर बांध रहे थे। मोहल्ले में लगी दुकानों पर भी खरीदार थे। मुख्य मार्ग की बाजार में दिवाली की रौनक थी।


प्लॉटों में भरा है पानी
भार्गव काॅलोनी, गणेश विहार, मामा काॅलोनी और अन्य स्थानों के प्लॉटों में अभी पानी भरा है। स्थानीय लोगों ने नियमित सफाई कराए जाने की मांग की है।

फैजुल्लागंज की भार्गव कॉलोनी में झालरों से जगमगाते घर।

फैजुल्लागंज की भार्गव कॉलोनी में झालरों से जगमगाते घर।

फैजुल्लागंज की भार्गव कॉलोनी में झालरों से जगमगाते घर।

फैजुल्लागंज की भार्गव कॉलोनी में झालरों से जगमगाते घर।

फैजुल्लागंज की भार्गव कॉलोनी में झालरों से जगमगाते घर।

फैजुल्लागंज की भार्गव कॉलोनी में झालरों से जगमगाते घर।

फैजुल्लागंज की भार्गव कॉलोनी में झालरों से जगमगाते घर।

फैजुल्लागंज की भार्गव कॉलोनी में झालरों से जगमगाते घर।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed