फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   The father was waiting for the arrival of the daughters, there was chaos in the house on the news of death

Lucknow News: बेटियों के आने का पिता कर रहा था इंतजार, मौत की खबर पर घर में मचा कोहराम

Tue, 28 Mar 2023 01:40 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Tue, 28 Mar 2023 01:40 AM IST
विज्ञापन
The father was waiting for the arrival of the daughters, there was chaos in the house on the news of death
रायबरेली। एक साथ तीन मौतों ने हर किसी को झकझोर कर रख दिया। पिता बेटियां और बेटे के घर पहुंचने का इंतजार कर रहा था, तभी बेटियों की मौत की सूचना मिली तो घर में कोहराम मच गया। खुशियों से भरे दो परिवारों में रोना पिटना मच गया। परिवार अब एक तरफ बेटियों के अंतिम संस्कार को लेकर तैयारी कर रहा है तो दूसरी तरफ बेटे की सलामती के लिए हर कोई भगवान से दुआ कर रहा है। कुछ लोग बेटे आर्यन को लेकर इलाज के लिए लखनऊ ट्रामा सेंटर लेकर गए हैं। उधर चंद्रभान की मौत से दूसरा परिवार के लोग भी दुखी है।
विज्ञापन


मिल एरिया थाना क्षेत्र के बूढ़नपुर गांव की रहने वाली बहनें नैंसी (16) और हिमांशी (15) अपने भाई 8 साल के आर्यन के साथ दो दिन पहले अपने मौसी के घर राही गांव गई थी। सोमवार की रात मौसी के लड़के चंद्रभान की बाइक से भाई बहन बूढ़नपुर गांव लौट रहे थे, तभी रायबरेली सुल्तानपुर हाईवे पर हैबतपुर गांव के पास तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवारों को रौंद दिया। तीनों को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां दोनों बहनों और चंद्रभान को मृत घोषित कर दिया गया, जबकि आर्यन को इलाज के बाद हालत गंभीर बताकर लखनऊ रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

उधर बूढ़नपुर गांव में पिता अपने बच्चों के आने का इंतजार कर रहा था। रात करीब 11:00 तीन लोगों की मौत की खबर पहुंची तो घर में रोना पिटना मच गया। परिवार के लोग जिला अस्पताल पहुंचे तो कुछ लोग आर्यन को लेकर लखनऊ रवाना हो गए, जबकि बाकी लोग बेटियों के शवों का पोस्टमार्टम कराने में लग गए। इस हादसे से न सिर्फ नाते रिश्तेदारों बल्कि गांव वालों की आंखें भी नम हो गईं। मिल एरिया थाना अध्यक्ष संजय कुमार सिंह का कहना है कि ट्रक की तलाश के लिए आसपास के थानों को सतर्क कर दिया गया है। परिवार की तरफ से तहरीर मिलने पर केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। शवों का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed