{"_id":"68b0c19795daa7b6820e8c28","slug":"the-father-saidthe-daughter-is-gone-if-he-stays-here-then-the-son-will-also-lose-his-life-lucknow-news-c-13-1-vns1028-1359176-2025-08-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: पिता ने कहा...बेटी तो गई, यहां रहे तो बेटे की भी चली जाएगी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: पिता ने कहा...बेटी तो गई, यहां रहे तो बेटे की भी चली जाएगी जान
विज्ञापन
जानकापुरम सेक्टर-8 में 12 वर्ष की बच्ची के मौत के बाद सफाई, दवा छिड़काव के साथ हुआ दवा वितरण।
- फोटो : संवाद
डायरिया से जान गंवाने वाली सरिता का परिवार घर में ताला बंद कर गांव रवाना
लखनऊ। जानकीपुरम सेक्टर-8 के रहने वाले उमाशंकर का परिवार बेटी सरिता (12) की मौत के बाद दहशत में है। डायरिया से पीड़ित सरिता ने मंगलवार देर रात बलरामपुर अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया था। बच्ची का अंतिम संस्कार करने बाद घर में ताला लगाकर पूरा परिवार गांव चला गया है।
गांव जाने से पहले उमाशंकर ने पड़ोस के लोगों से कहा कि गंदा पानी पीकर बेटी की जान चली गई। बेटे की हालत भी खराब थी, मगर किसी तरह से जान बच गई। ऐसे हालात में बेटे तो बेटे की जान भी चली जाएगी। उन्होंने कहा कि अब यहां रहना परिवार के लिए खतरे से खाली नहीं। जब इलाके से बीमारी खत्म होगी, तब गांव से लौटेंगे।
--
बच्ची की डेथ ऑडिट रिपोर्ट पर उठे सवाल
सरिता की डेथ ऑडिट रिपोर्ट पर भी सवाल उठने लगे हैं। जानकीपुरम ट्रॉमा सेंटर व बलरामपुर अस्पताल में बच्ची का डायरिया का इलाज किया गया था। इसके बाद भी सीएमओ ने डेथ ऑडिट रिपोर्ट के हवाले से सरिता की मौत की वजह दूसरी बीमारी बताई है। इससे लोगों में आक्रोश है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि डायरिया से मौत का आंकड़ा छिपाने के लिए अफसर गलत रिपोर्ट देकर शासन को गुमराह कर रहे हैं। इसके पहले सेक्टर-7 निवासी राजेश कौशल (50) की मौत के मामले में भी यही खेल किया गया था।
विज्ञापन
--
एडी हेल्थ ले गए सरिता की भर्ती से जुड़ी फाइल
एडी हेल्थ डॉ. जीपी गुप्ता बृहस्पतिवार को जानकीपुरम ट्रॉमा सेंटर पहुंचे और वहां की व्यवस्थाओं को परखा। डॉक्टरों को इलाज से जरूरी निर्देश दिए। डॉ. जीपी गुप्ता ने मंगलवार की रात दम तोड़ने वाली बच्ची सरिता के भर्ती संबंधित फाइल देखी और उसे अपने साथ ले गए। सूत्रों ने बताया कि एडी अपने स्तर से इस मौत की जांच कर शासन को रिपोर्ट देंगे।
--
ट्रॉमा में बाल रोग व फिजिशियन की हुई तैनाती
एडी हेल्थ ने संक्रामक रोग फैलने के कारणों की जांच के लिए जानकीपुरम का भी निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान एडी ने देखा सड़क किनारे स्वास्थ्य शिविर लगा था। उनके निर्देश पर शिविर को स्कूल परिसर में शिफ्ट किया गया। स्थानीय लोगों ने बताया कि ट्रॉमा में कोई भी फिजिशियन व बाल रोग विशेषज्ञ तैनात नहीं है। एडी ने तुरंत फिजिशयन डॉ. विष्णु देव व बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. पीके वर्मा की ट्रॉमा में तैनाती के आदेश दिए।
--
पानी की जांच रिपोर्ट पर उठाए सवाल
जानकारीपुरम के लोगों ने बृहस्पतिवार को स्वास्थ्य विभाग, जलकल व जिला प्रशासन की टीम को नलों से आने वाला गंदा व बदबूदार पानी दिखाया। इसके साथ ही पानी की उस जांच रिपोर्ट पर सवाल खड़े किए जिसमें पानी को शुद्ध और पीने योग्य बताया गया है। इस पर अधिकारी बगली झांकने लगे।

जानकापुरम सेक्टर-8 में 12 वर्ष की बच्ची के मौत के बाद सफाई, दवा छिड़काव के साथ हुआ दवा वितरण। - फोटो : संवाद