फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   The family members kept sleeping, thieves took away jewelery worth Rs 50 lakh

Lucknow News: घरवाले सोते रहे, 50 लाख के गहने ले उड़े चोर

Sun, 31 Dec 2023 12:27 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Sun, 31 Dec 2023 12:27 AM IST
विज्ञापन
The family members kept sleeping, thieves took away jewelery worth Rs 50 lakh
लखनऊ। ठाकुरगंज इलाके में एक निजी संस्थान के शिक्षक के मकान से चोर 50 लाख के जेवर और 20 हजार रुपये चुरा ले गए। घटना के वक्त शिक्षक व उनकी पत्नी घर में ही थीं मगर उन्हें जरा भी आहट तक नहीं हुई।
विज्ञापन


ठाकुरगंज के दुर्गा देवी मार्ग हुसैनाबाद निवासी निजी संस्थान के शिक्षक डॉ. सैय्यद गौहर अब्बास 28 दिसंबर की रात परिवार सहित घर में सो रहे थे। देर रात रोशनदान का कांच तोड़कर घर में घुसे चोरों ने कमरे में रखी अलमारी तोड़ी और उसमें रखे 50 लाख के जेवर व 20 हजार रुपये चुरा ले गए। शुक्रवार सुबह जब उनकी पत्नी सोकर उठीं तो कमरे में सामान बिखरा देख चोरी होने का पता चला। ठाकुरगंज पुलिस ने फोरेंसिक टीम बुलाकर छानबीन की। गौहर अब्बास की तहरीर पर केस दर्ज कर पुलिस घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी कैमरों की मदद से चोरों का पता लगा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed