{"_id":"66b8f4f69e207cbcee09d133","slug":"the-family-agreed-to-the-assurance-of-the-police-and-will-perform-the-last-rites-of-shayra-shravasti-news-c-104-1-srv1002-106243-2024-08-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: पुलिस के आश्वासन पर माने परिजन, करेंगे शायरा का अंतिम संस्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: पुलिस के आश्वासन पर माने परिजन, करेंगे शायरा का अंतिम संस्कार
Sun, 11 Aug 2024 10:59 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Sun, 11 Aug 2024 10:59 PM IST
विज्ञापन
सिरसिया के सचौली गांव में हुई महिला की मौत के बाद हंगामा करते परिजन व ग्रामीण।
श्रावस्ती। सिरसिया के कुथनी बहू के घर आई सचौली निवासी सास शायरा बानो की शनिवार संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। मृतक के परिजन बहू व उसके परिवार वालों के विरुद्ध मामला दर्ज किए बगैर अंतिम संस्कार करने से इन्कार कर रहे थे। रविवार को पुलिस के आश्वासन के बाद परिवार के लोग अंतिम संस्कार के लिए राजी हो गए।
सिरसिया थाना क्षेत्र के ग्राम सचौली निवासी शायरा बानो (55) शनिवार को अपनी बहू शाकरीना के साथ इलाज कराने सीएचसी सिरसिया आईं थीं। जहां शाकरीना सायरा बानो को अस्पताल में बैठाकर लापता हो गई थी, जिसकी तलाश करते हुए वे शाकरीना के मायके कुथनी पहुंच गईं। जहां उनकी संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उनका शव ई- रिक्शे पर रख शाकरीना का पिता दद्दन दोपहर बाद सचौली पहुंचा। जहां ग्रामीणों ने दद्दन पर शायरा बानो की हत्या का आरोप लगाते हुए उसकी पिटाई कर पुलिस के हवाले कर दिया।
रविवार को पोस्टमार्टम के बाद सचौली पहुंचे शव का परिवार के लोगों ने अंतिम संस्कार करने से इन्कार कर दिया। परिवार के लोग दद्दन, उसकी पत्नी फूलजहां व बेटे पुद्दन सहित शाकरीना पर हत्या का मामला दर्ज करने की मांग कर रहे थे। मौके पर पहुंची पुलिस ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या की पुष्टि होने पर मामला दर्ज करने का आश्वासन देकर परिजनों को मनाया।
विज्ञापन
इस संबंध में थानाध्यक्ष गौरव सिंह ने बताया कि परिवार के लोग अंतिम संस्कार के लिए राजी हो गए हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या की पुष्टि हुई तो मामला दर्ज कर आरोपियों को जेल भेजा जाएगा। संवाद