फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   The Enforcement Directorate asked the police to give protection to the manager of Gayatri Prajapati

प्रवर्तन निदेशालय ने पुलिस से गायत्री प्रजापति के मैनेजर को सुरक्षा देने को कहा

Wed, 14 Oct 2020 10:04 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Wed, 14 Oct 2020 10:04 PM IST
विज्ञापन
The Enforcement Directorate asked the police to give protection to the manager of Gayatri Prajapati
गायत्री प्रजापति - फोटो : अमर उजाला
अवैध खनन से अर्जित अकूत संपति की जाँच के दायरे में आए पूर्व खनन मंत्री गायत्री प्रजापति पर अब उनके पुराने मैनेजर ने शिकायत की है। मैनेजर ब्रजभवन चौबे ने कहा है कि उस पर प्रवर्तन निदेशालय को बयान न देने का दबाव बनाया जा रहा है और उसे व उसके परिवार को जान का खतरा है। इसके बाद ही निदेशालय ने पुलिस के अफसरों से चौबे व उसके परिवार को सुरक्षा दिए जाने को कहा है।
विज्ञापन


चौबे ने पिछले दिनों निदेशालय के समक्ष गवाह बनाने की पेशकश की थी। हालांकि निदेशालय ने अभी इस पेशकश पर को फ़ैसला नहीं किया है पर चौबे को बयान दर्ज कराने को 12 अक्तूबर को बुलाया गया था। उधर धमकियाँ मिलने के बाद चौबे ने अपने वकील के जरिए निदेशालय को इसकी जानकारी दी है। जिसके बाद निदेशालय ने पुलिस से उसे सुरक्षा दिए जाने को कहा है।
विज्ञापन


निदेशालाय के सूत्रों के मुताबिक चौबे ने अभी तक गायत्री के गोरखधंधों से जुड़ी कई अहम जानकारियाँ दी हैं। उसने कुछ लोगों के नाम भी उजागर किए हैं जिनसे पूछताछ की जानी है। इसमें एक चार्टर्ड अकाउंटेंट भी शामिल हैं। बयान दर्ज करने के बाद सामने आए तथ्यों की तस्दीक की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed