फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   The employees came home and left after pasting the notice

Lucknow News: कर्मचारी घर आए और नोटिस चस्पा कर चला गए

Sat, 08 Mar 2025 01:59 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 08 Mar 2025 01:59 AM IST
विज्ञापन
The employees came home and left after pasting the notice
शिकायत दर्ज कराता पीड़ित। 

विज्ञापन
लखनऊ। नगर निगम के संपूर्ण समाधान दिवस में पहुंचे वृंदावन काॅलोनी के राजकुमार सिंह ने कड़ी आपत्ति जताते हुए कहा, नगर निगम ने उन्हें 40 हजार रुपये गृहकर का बिल एक साथ भेज दिया है। इससे पहले कभी नोटिस भी नहीं दी। बिल वसूली के लिए सूचना देने की बजाय कर्मचारी घर आए और नोटिस चस्पा करके चले गए। ये तरीका ठीक नहीं है।



इसी तरह समाधान दिवस में पहुंचे बहार अली ने कहा, उनका घर वृंदावन सेक्टर-10 में है। मगर, यहां पर बिना नाली के ही सड़कें बनाई जा रही हैं। इससे घर के सामने भरता है। शिकायत करने पर नगर निगम के इंजीनियर कहते हैं कि नाली नहीं बना पाएंगे।
विज्ञापन


इस पर उन्होंने महापौर और नगर आयुक्त के सामने हंगामा भी किया। महापौर ने बताया कि जहां की शिकायत बहार अली कर रहे हैं है वह इलाका आवास विकास परिषद में आता है। नगर निगम को हैंडओवर ही नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


महापौर सुषमा खर्कवाल ने बताया कि सुबह 10 बजे से दोपहर एक बजे तक चले नगर निगम के संपूर्ण समाधान दिवस में आईं गृहकर की 123 शिकायतें निस्तारित की गईं। सड़क निर्माण आदि की 15 शिकायतें का निस्तारण मौके पर नहीं हो सका। इसके लिए प्रस्ताव बनाने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed