{"_id":"6930a3170166aaa4b90e9274","slug":"the-driver-made-obscene-remarks-to-the-female-conductor-over-the-phone-lucknow-news-c-13-knp1050-1499598-2025-12-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: महिला परिचालक से चालक ने फोन पर की अश्लीलता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: महिला परिचालक से चालक ने फोन पर की अश्लीलता
Thu, 04 Dec 2025 02:22 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Thu, 04 Dec 2025 02:22 AM IST
विज्ञापन
लखनऊ। यूपी रोडवेज में तैनात महिला परिचालक ने चालक सुधीर कुमार पर फोन कर अश्लीलता करने और विरोध करने पर धमकाने का आरोप लगाया है। पीड़िता की शिकायत पर मंगलवार को वजीरगंज थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
मूल रूप से अंबेेडकरनगर निवासी पीड़िता लखनऊ-प्रयागराज रूट की बस पर बतौर परिचालक ड्यूटी करती हैं। उनके मुताबिक मंगलवार दोपहर दो बजे वह परिवहन मुख्यालय में स्थित बैंक किसी काम से गई थीं। इस बीच आरोपी चालक सुधीर कुमार ने उन्हें फोन किया। फोन उठाते ही सुधीर उनसे अश्लील बातें करने लगा। पीड़िता का आरोप है कि सुधीर शराब के नशे में लग रहा था। डर के चलते उन्होंने फौरन ही कॉल काट दी। कुछ देर बाद वह डिपो पहुंचीं और उन्होंने सहयोगी संविदा चालक को इस बारे में बताया। सहयोगी ने जब आरोपी को समझाने का प्रयास किया तो आरोपी ने उनको भी अपशब्द कहे और धमकाया। इंस्पेक्टर वजीरगंज राजेश कुमार त्रिपाठी ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। उन्होंने कॉल रिकॉर्डिंग भी दी है। आरोपी सुधीर कुमार के बारे में पता लगाया जा रहा है।