{"_id":"6a6a6a22541117cf65094111","slug":"the-drainage-plan-passed-two-years-ago-has-not-been-completed-yet-lucknow-news-c-13-lko1070-1851959-2026-07-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: दो साल पहले पास हुई जल निकासी योजना, अब तक नहीं हो सकी पूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: दो साल पहले पास हुई जल निकासी योजना, अब तक नहीं हो सकी पूरी
विज्ञापन
कुर्सी रोड पर जलभराव और अधूरा काम।
लखनऊ। दो साल पहले कुर्सी रोड पर जलभराव की समस्या दूर करने के लिए शासन ने योजना मंजूर की थी। बजट भी स्वीकृत किया था, मगर काम अब तक पूरा नहीं हो सका है। स्थिति यह है कि काम पूरा न होने से अब बजट भी अटक गया है। ऐसे में लोगों की समस्या कागज पर ही रह गई। यह काम पूरा हो गया होता तो इलाके की दो लाख से अधिक आबादी को जलभराव से राहत मिलती।
कुर्सी रोड रोड मिश्रपुर, गुडंबा व आसपास के इलाके में हर बरसात में जलभराव होता है। इस परेशानी को दूर करने के लिए स्थानीय निवासी वीरेंद्र सिंह ने नगर निगम से लेकर शासन तक प्रयास किया। इसके बाद शासन ने राज्य आपदा न्यूनीकरण निधि के तहत जल निकासी की कार्ययोजना मंजूर की, जिसमें मिश्रपुर से कुकरैल तक करीब दो किमी भूमिगत नाला (आरसीसी ह्यूम पाइप) निर्माण की मंजूरी दी। इसके लिए करीब तीन करोड़ का बजट मंजूर किया गया। परियोजना मंजूर होने के बाद करीब 950 मीटर ही भूमिगत नाला बना और उसके बाद से काम ठप है।
शासन ने मांगी है यह जानकारी
वहीं, जल निकासी प्रोजेक्ट के लिए बजट जारी करने से पहले नगर विकास अनुभाग दो के अनुसचिव संजय कुमार तिवारी की ओर से यह सवाल उठाया गया कि जब टेंडर 2.13 करोड़ रुपये का है तो फिर तीन करोड़ रुपये का बजट जारी करने की मांग क्याें की गई थी। कार्ययोजना में पाइप डालने के अलावा मैनहोल निर्माण और अन्य कौन से कार्य शामिल हैं। यह जानकारी नगर निगम की ओर से भेजी गई। जिसमें यह बताया गया कि टेंडर 15 प्रतिशत कम दर पर आने से टेंडर कम लागत पर आया है। कार्य पर जीएसटी भी लगेगी। इस कारण बजट तीन करोड़ मांगा जा रहा है। इसके बाद भी अभी तक काम ठप है।
विज्ञापन
Iइस बारे में संबंधित नगर अभियंता से जानकारी ली जाएगी। काम किस कारण से बंद है और बजट की क्या स्थिति है उसकी जानकारी ली जाएगी और काम शुरू कराया जाएगा। I
I- महेश वर्मा, मुख्य अभियंता नगर निगमI