फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   The drain was cleaned with the help of JCB after collecting donations

Lucknow News: चंदा जुटाकर जेसीबी से कराई नाले की सफाई

Mon, 11 Aug 2025 01:36 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Mon, 11 Aug 2025 01:36 AM IST
विज्ञापन
The drain was cleaned with the help of JCB after collecting donations
जेसीबी से ड्रेन की सफाई कराते ग्रामीण।
नगराम। ड्रेनों की सफाई नहीं होने के कारण खेतों में भरा बारिश का पानी नहीं निकल पा रहा है। इससे कई किसानों की फसल बर्बाद हो सकती है। शिकायत के बाद भी सिंचाई विभाग के अभियंताओं ने ध्यान नहीं दिया। क्षेत्र के किसानों ने आपस में चंदा करके जेसीबी की सहायता से ड्रेन की सफाई करानी शुरू कर दी है।
विज्ञापन

क्षेत्र में अनैया, खरगापुर, घोड़सारा, रामपुर अमेठियनपुरवा, चोरहापुर गांवों के दर्जनों किसानों की सैकड़ों बीघा फसल शारदा नहर लखनऊ डिवीजन के इलाके में जल भराव के कारण प्रभावित हो रही है। किसानों ने बताया कि 2009 के बाद इन ड्रेनों का प्रभार शारदा सहायक खंड-28 हैदरगढ़ को हस्तांतरित कर दिया गया। पहले विभाग बरसात से पहले इन ड्रेनों की सफाई कराता था, जिससे बारिश का खेतों में भरा इन ड्रेनों से होता हुआ निकल जाता था, लेकिन इस बार खर पतवार व सिल्ट सफाई नहीं कराई गई। चोरहापुर के किसान प्रेम कुमार वर्मा, रामचंद्र, कल्लू, रामपुर के अवधलाल, अमेठियन पुरवा के मुन्नू सिंह, अशोक सिंह, घोड़सारा के रामसिंह ने बताया कि ड्रेनों की सफाई के लिए मई में एक्सईएन को प्रार्थनापत्र दिया गया था, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। इसके बाद किसान प्रेम कुमार की अगुवाई में चंदा जुटाकर रविवार सुबह जेसीबी मशीन से ड्रेन की सफाई का काम शुरू कर दिया गया है। इस संबंध में शारदा सहायक डिवीजन-28 हैदरगढ़ के सहायक अभियंता आरएन श्रीवास्तव ने बताया कि विभाग से ड्रेन सफाई के लिए बजट मांगा गया था, जो नहीं मिल सका, जिसकी वजह से सफाई नहीं कराई जा सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed