फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   The district-banished criminal was committing theft in the city with four companions

Lucknow News: जिला बदर अपराधी चार साथियों के साथ शहर में कर रहा था चोरी

Mon, 20 Jan 2025 01:12 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Mon, 20 Jan 2025 01:12 AM IST
विज्ञापन
The district-banished criminal was committing theft in the city with four companions
जिला बदर अपराधी चार साथियों के साथ शहर में कर रहा था चोरी
लखनऊ। सितंबर में छह माह के लिए जिला बदर किया गया आरोपी शिव चौरसिया चार साथियों के साथ मिलकर शहर में चोरी कर रहा था। पारा पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने दो दुकानों में चोरी की बात कबूली है।
विज्ञापन


इंस्पेक्टर सुरेश सिंह ने बताया कि मर्दन खेड़ा निवासी नरेश चंद्र मिश्रा की राजाजीपुरम के पीतांबर खेड़ा में मानसी इंटरप्राइजेज के नाम से और पीतांबर खेड़ा निवासी मुरारी लाल की राजपूत इंटरप्राइजेज के नाम से हार्डवेयर की दुकान से चोर नकदी व अन्य सामान दो दिन पहले चोरी कर ले गए थे। शनिवार रात पुलिस ने पांच आरोपियों हंसखेड़ा के सनी रावत, बीबी खेड़ा के सुमित यादव, सदरौना काॅलोनी के शिवा चौरसिया उर्फ जान, पीतांबर खेड़ा के करन सिंह उर्फ बउवा और उन्नाव के करवाल ताल बेहटा मुजावर निवासी विशाल रावत को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन

आरोपियों के पास से चोरी किए गए 20 हजार रुपये और कुछ सामान मिला है। सनी के खिलाफ कृष्णानगर, सरोजनीनगर और पारा थाने में 12, सुमित यादव के खिलाफ अलीगंज व पारा थाने में 8, शिवा के खिलाफ पारा थाने में 10, विशाल रावत के खिलाफ तालकटोरा और पारा थाने में पांच और आरोपी करन सिंह के खिलाफ पारा थाने में चार आपराधिक मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed