फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   The dispute between the Bar and the Bench could not be resolved

Ayodhya News: बार-बेंच मे छिड़े विवाद का नहीं हो सका निपटारा

Fri, 15 May 2026 09:54 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Fri, 15 May 2026 09:54 PM IST
विज्ञापन
The dispute between the Bar and the Bench could not be resolved
सोहावल। एडीएम सिटी के हस्तक्षेप के बावजूद सोहावल में बार और बेंच के बीच विवाद नहीं थम रहा है। अदालती कामकाज ठप होने से दूर-दराज से आने वाले वादकारियों को खाली हाथ लौटना पड़ रहा है।
विज्ञापन




शुक्रवार को सोहावल बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष सुधीर मिश्र और वर्तमान महामंत्री बैजनाथ पांडेय ने आरोप लगाया है कि खारिज दाखिल वरासत से संबंधित फाइलें गायब हो रही हैं। उनका कहना है कि बिना वेतन के काम करने वाले बाहरी कर्मी वादकारियों से धन वसूली कर फाइलें ढूंढते हैं। पैसे न मिलने पर फाइलें नहीं मिलतीं। इससे कोर्ट की तारीखें भी बदल दी जाती हैं, जिससे सारा काम बाधित होता है। एडीएम शहर योगानंद पांडेय ने दो दिन में समस्या हल करने का भरोसा दिया था। इसमें बाहरी कर्मियों को हटाने और हर मंगलवार को लेखपालों को तहसील में बैठाने का वादा भी शामिल था। हालांकि, पंद्रह दिन बीत जाने और दो मंगलवार निकल जाने के बाद भी स्थिति में कोई सुधार नहीं हुआ है।
विज्ञापन




वहीं अधिवक्ताओं ने बताया कि बाहरी कर्मियों को हटाकर विभागीय कर्मियों से काम न कराए जाने तक हड़ताल जारी रहेगी। उनका आरोप है कि देर शाम तक बाहरी कर्मी किस आधार पर काम कर रहे हैं, यह समझ से परे है। एडीएम के आश्वासन के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हुई है। इस कारण वादकारियों की परेशानी लगातार बढ़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed