फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   The Department of Gynecology performed the first robotic operation

Lucknow News: स्त्री कैंसर रोग विभाग ने किया पहला रोबोटिक ऑपरेशन

Sun, 17 May 2026 01:55 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 17 May 2026 01:55 AM IST
विज्ञापन
The Department of Gynecology performed the first robotic operation
सर्जरी करने वाली टीम।
लखनऊ। केजीएमयू के स्त्री कैंसर रोग विभाग ने 25 वर्षीय युवती का पहला सफल रोबोटिक ऑपरेशन किया है। युवती के अंडाशय में 10 सेंटीमीटर का ट्यूमर था। विभागाध्यक्ष प्रो. निशा सिंह ने बताया कि यह जटिल प्रक्रिया शताब्दी एसएसआई मंत्रा ओटी में संपन्न हुई। विभाग का यह पहला ऑपरेशन था। भविष्य में इस तरह से कैंसर के इलाज को और आसान किया जाएगा। चिकित्सा विज्ञान की यह आधुनिक तकनीक आने वाले समय में महिलाओं के स्वास्थ्य के लिए गेम चेंजर साबित होगी। यह रोबोटिक प्रक्रिया एंडोमेट्रियल कैंसर, कम उम्र की महिलाओं में अंडाशय के ट्यूमर और एंडोमेट्रिओसिस इनफर्टिलिटी जैसी समस्याओं के इलाज में मददगार होगी। इस तकनीक से सर्जरी अधिक सटीक होती है, खून कम बहता है और मरीज बहुत जल्दी ठीक होकर अपने सामान्य जीवन में लौट सकते हैं। टीम में डॉ. तारिणी सोनवानी, डॉ. आस्था चौहान, डॉ. दीपाली और नर्सिंग स्टाफ रीता, नीलम व नेहा शामिल रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed