{"_id":"6994d9344d8178447a0c3b5d","slug":"the-crook-robbed-the-bank-managers-wife-of-her-chain-and-fled-lucknow-news-c-13-knp1002-1610863-2026-02-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: बैंक मैनेजर की पत्नी से चेन लूटकर भागा बदमाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: बैंक मैनेजर की पत्नी से चेन लूटकर भागा बदमाश
Wed, 18 Feb 2026 02:40 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Wed, 18 Feb 2026 02:40 AM IST
विज्ञापन
सीसीटीवी कैमरे कैद हुई घटना।
लखनऊ। पीजीआई क्षेत्र के वृंदावन योजना के सेक्टर-11बी में मंगलवार सुबह साढ़े दस बजे के करीब बाइक सवार बदमाश ने एसबीआई बैंक मैनेजर प्रवीण झा की पत्नी रीता झा से चेन लूट ली। वह घर के बाहर कुर्सी पर बैठी थीं।
रीता के अनुसार बदमाश पहले किराये के कमरे के बारे में पूछकर चला गया। कुछ ही देर में लौटकर आया झपट्टा मारकर गले से सोने की चेन लूट ली। उन्होंने हिम्मत दिखाते हुए 50 मीटर तक बदमाश का पीछा किया, लेकिन वह बाइक से भाग निकला। इस दाैरान उन्हें हल्की चोट भी आई। पूरी वारदात घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। कोतवाल धीरेंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली है। पीड़िता ने लिखित तहरीर नहीं दी है। आसपास के सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है।