फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   The crisis of A and AB positive blood deepens in KGMU

Lucknow News: केजीएमयू में ए और एबी पॉजिटिव खून का संकट गहराया

Wed, 06 May 2026 02:58 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 06 May 2026 02:58 AM IST
विज्ञापन
The crisis of A and AB positive blood deepens in KGMU
लखनऊ। किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (केजीएमयू) के ब्लड बैंक में ए और एबी पॉजिटिव खून का संकट गहरा गया है। करीब एक महीने से इनकी कमी रहने से मरीजों को खून उपलब्ध कराने में दिक्कत आ रही है।
विज्ञापन

संस्थान के ब्लड बैंक में करीब तीन हजार यूनिट खून का स्टॉक रहता है। अभी 2500 यूनिट खून यहां है। सबसे ज्यादा ट्रॉमा सेंटर और क्वीनमेरी में भर्ती मरीजों को खून दिया जाता है। इसमें ए पॉजिटिव खून की रोजाना 150 से अधिक यूनिट की खपत है। संस्थान में कम से कम 300 यूनिट इस समूह का खून होना चाहिए, लेकिन अभी 30 यूनिट ही ए पॉजिटिव खून बचा है। एबी पॉजिटिव खून की रोजाना 100 से 120 यूनिट की खपत है, लेकिन सिर्फ पांच यूनिट खून ही बचा है।
विज्ञापन


ब्लड एंड ट्रांसफ्यूजन मेडिसिन विभाग की प्रमुख तूलिका चंद्रा ने बताया कि ए और एबी पॉजिटिव ब्लड ग्रुप की मांग अधिक होने के कारण स्टॉक को सामान्य स्तर पर लाना मुश्किल हो रहा है। उन्होंने सभी लोगों और खास तौर पर इन समूह के लोगों से रक्तदान करने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन








ये लोग कर सकते हैं रक्तदान

- 18 वर्ष से अधिक उम्र के महिला-पुरुष।

- कम से कम 50 किलोग्राम वजन हो।

- बुखार, संक्रमण या गंभीर बीमारी न हो।

- रक्त में हीमोग्लोबिन की न्यूनतम मात्रा 12.5 हो।





ऐसे लोगों के लिए है मनाही

- गर्भवती और एनीमिया ग्रसित महिलाएं।

- एचआईवी, हेपेटाइटिस बी, सी के मरीज।

- हाल ही में बड़ी सर्जरी या जिन्हें गंभीर संक्रमण हुआ हो।

- शराब या नशीले पदार्थ के सेवन के तुरंत बाद नहीं दे सकते हैं खून।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed