{"_id":"69c44b2030a90418aa045be8","slug":"the-crisis-escalated-after-the-bottling-plant-was-shut-down-for-a-day-lucknow-news-c-13-1-vns1028-1661886-2026-03-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: एक दिन बॉटलिंग प्लांट बंद होने से बढ़ा संकट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: एक दिन बॉटलिंग प्लांट बंद होने से बढ़ा संकट
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर।
लखनऊ। गैस बॉटलिंग प्लांट के एक दिन बंद होने के कारण गैस किल्लत से जूझ रहे ग्राहकों की मुसीबत और बढ़ गई है। एलपीजी एजेंसियों ने पिछले कुछ दिनों में किसी तरह से बैकलॉग कोटा कम किया था। बीते रविवार को बॉटलिंग प्लांट में सिलिंडर की भराई न होने के कारण दोबारा बैकलॉग बढ़ गया, जिससे एजेंसियों की भी परेशानी बढ़ गई है।
गैस वितरकों ने बताया कि दो कंपनियों के बॉटलिंग प्लांट लखनऊ और उन्नाव में हैं। रविवार को कुछ कंपनियों के बॉटलिंग प्लांट में सिलिंडर में गैस की भराई का काम बंद रहा। इससे वितरकों को सोमवार को देर से आपूर्ति मिली। इससे सोमवार को डिलीवरी का काम बाधित रहा। काफी मशक्कत के बाद सिलिंडर वितरण की वेटिंग दो से पांच दिन तक रह गई थी। अब फिर से बैकलॉग बढ़ गया है। इस मामले में गैस कंपनियों के समन्वयक संजय भंडारी का दावा है कि रविवार को बॉटलिंग प्लांट बंद रहते हैं। यह नई बात नहीं है। दूसरी ओर वितरकों का दावा है कि प्लांट कभी बंद नहीं होते।