{"_id":"68acd2e19ec787ab23089c10","slug":"the-clouds-rained-heavily-before-slowing-down-lucknow-news-c-13-1-vns1028-1354432-2025-08-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: सुस्त पड़ने से पहले मस्त बरसे बादल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: सुस्त पड़ने से पहले मस्त बरसे बादल
विज्ञापन
हजरतगंज में सोमवार को हुई बारिश का नजारा।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ। राजधानी के अलग-अगल इलाकों में सोमवार को दिन भर रुक-रुक कर बारिश होती रही। मौसम विभाग का पूर्वानुमान था कि सोमवार से मानसून की सक्रियता सुस्त पड़ेगी जो अगले चार-पांच दिनों तक रहेगी। पूर्वानुमान से उलट सुस्त पड़ने से पहले बादलों ने सोमवार को राजधानी में मस्त बारिश की। रात 8:30 बजे तक लखनऊ में 71.4 मिमी बारिश दर्ज की गई।
बादलों और बारिश के चलते दिन के अधिकतम तापमान का पारा 3.4 डिग्री लुढ़क गया। इसकी वजह से सोमवार को अधिकतम और न्यूनतम तापमान के बीच मात्र 3 डिग्री का अंतर देखने को मिला। दिन में कभी हल्की तो कभी तेज बारिश के बाद रात में बादल जमकर बरसे। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह का कहना है कि मंगलवार से लखनऊ में मानसूनी बारिश धीमी पड़ेगी। अगले चार दिन छिटपुट बूंदाबांदी की परिस्थितियां रहेंगी। अच्छी बारिश के लिए अब थोड़ा इंतजार करना पड़ सकता है।
सोमवार को दिन का अधिकतम तापमान 29.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। वहीं न्यूनतम तापमान 0.1 डिग्री की मामूली बढ़त के साथ 26 डिग्री सेल्सियस रिकाॅर्ड हुआ।

हजरतगंज में सोमवार को हुई बारिश का नजारा। - फोटो : संवाद