फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   The city will get a new rally ground, a green corridor from IIM to Gomti Nagar.

Lucknow News: शहर को मिलेगा एक नया रैली मैदान, ग्रीन कॉरिडोर पर आईआईएम से गोमती नगर तक फर्राटा भरने की सौगात

Thu, 16 Oct 2025 01:25 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 16 Oct 2025 01:25 AM IST
विज्ञापन
The city will get a new rally ground, a green corridor from IIM to Gomti Nagar.
निरीक्षण करते एलडीए वीसी।
लखनऊ। शहर को अब एक और बड़ा रैली मैदान मिलने जा रहा है। फिलहाल आशियाना स्थित रमाबाई मैदान ही प्रमुख आयोजन स्थल है, लेकिन अब बसंतकुंज योजना में विकसित हो रहा राष्ट्र प्रेरणा स्थल इस कमी को पूरा करेगा। इसके साथ ही आईआईएम से गोमतीनगर तक ग्रीन कॉरिडोर के दूसरे फेज में भी फर्राटा भरने का रास्ता खुल जाएगा।
विज्ञापन


इन दोनों ही योजनाओं सहित करीब 1500 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास 25 दिसंबर को प्रधानमंत्री के हाथों होगा। इसको लेकर बुधवार को एलडीए वीसी प्रथमेश कुमार ने साइट का निरीक्षण किया।
विज्ञापन


बसंतकुंज योजना के सेक्टर-जे में लगभग 230 करोड़ रुपये की लागत से राष्ट्र प्रेरणा स्थल विकसित किया जा रहा है। यह 65 एकड़ क्षेत्रफल में फैला है और कमल की आकृति में डिजाइन किया गया है। स्थल में भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी, पंडित दीनदयाल उपाध्याय और श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमाएं स्थापित की गई हैं। यहां म्यूजियम ब्लॉक, मेडिटेशन सेंटर, तीन हेलीपैड और बड़ा स्टेज बनाया गया है, जहां रैली या सार्वजनिक कार्यक्रम आयोजित किए जा सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

एलडीए वीसी ने बताया कि ग्रीन कॉरिडोर का पहला फेज पहले से चालू है, जबकि दूसरे फेज में आईआईएम से गोमतीनगर तक आवागमन लोकार्पण के बाद शुरू हो जाएगा। इससे शहरवासियों को आवागमन में बड़ी राहत मिलेगी।

----

म्यूजियम ब्लॉक सजने की तैयारी में

प्रेरणा स्थल का लगभग 95 प्रतिशत निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। अब म्यूजियम ब्लॉक को सजाने-संवारने का काम जारी है। यह ब्लॉक 6300 वर्गमीटर क्षेत्रफल में बना है, जिसमें वीवीआईपी और आमजन के लिए अलग प्रवेश द्वार बनाए गए हैं। यहां पांच गैलरियां होंगी, जिनमें तीनों महान विभूतियों के जीवन से जुड़े संस्मरण, फोटो, स्टोन म्यूरल्स और डिजिटल पैनल पर ऑडियो-वीडियो प्रदर्शित किए जाएंगे।


----

ग्रीन कॉरिडोर और नई योजनाओं का शिलान्यास

एलडीए वीसी के अनुसार, गोमतीनगर में 1090 चौराहे से इकाना स्टेडियम तक ग्रीन कॉरिडोर के तहत नए फ्लाईओवर का शिलान्यास किया जाएगा। इसके साथ ग्रीन कॉरिडोर के तीसरे फेज के काम और कुछ नई आवासीय योजनाओं की शुरुआत भी होगी। कुल मिलाकर, लोकार्पण और शिलान्यास मिलाकर लगभग 1500 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का आगाज इस समारोह में होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed