फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   The children said, Sushma Madam, please save us and take us away from the cremation ground

Lucknow News: बच्चे बोले, सुषमा मैडम हमें बचाओ, श्मशान दूर भगाओ

Mon, 10 Mar 2025 01:51 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 10 Mar 2025 01:51 AM IST
विज्ञापन
The children said, Sushma Madam, please save us and take us away from the cremation ground
श्मशान निर्माण के विरोध में प्रदर्शन करते बच्चे और कॉलोनीवासी।
लखनऊ। शहीद भगत सिंह प्रथम वार्ड में आबादी के बीच श्मशान बनाने का काम विवाद के बाद रुक तो गया है, लेकिन विरोध जारी है। रविवार को कॉलोनी में बच्चों और महिलाओं के साथ हाथों में तख्तियां लेकर विरोध जताया। यहां बच्चों ने कहा, सुषमा खर्कवाल मैडम (महापौर) हमें बचाओ, श्मशान दूर भगाओ।
विज्ञापन

वार्ड में जहां पर श्मशान बनाने की तैयारी है वहां संगम सिटी, अमृत कुंज और गुडविल सोसाइटी है। इसलिए लोग श्मशान बनाने का विरोध कर रहे हैं। कॉलोनी के लोगों का कहना है कि करीब एक किमी के दायरे में दो श्मशान बने हैं। ये नया बनाया जा रहा है, जबकि जमीन श्मशान की नहीं।
विज्ञापन




विरोध के बाद नगर निगम ने काम रुकवा दिया था, लेकिन दूसरा पक्ष काम कराने पर अड़ा है। दो दिन पहले लोगों ने जबरन शवों का अंतिम संस्कार किया। इससे बच्चे और महिलाएं दहशत में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


श्मशान के लिए टेंडर में घपला

जहां पर श्मशान बनाने का विवाद है, वह जमीन शहीद भगत सिंह वार्ड में है। मगर, टेंडर में उसे इस्माइलगंज द्वितीय वार्ड में बताया गया। सूत्रों का कहना है यह साजिश के तहत कुछ लोगों ने दबाव डालकर कराया है, जिससे श्मशान का टेंडर हो जाए। और ऐसा हुआ भी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed