फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   The Chief Minister pays his respects to a source of inspiration who has turned 100.

Lucknow News: 100 साल की प्रेरणा को मुख्यमंत्री का प्रणाम

Thu, 16 Jul 2026 11:54 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jul 2026 11:54 PM IST
विज्ञापन
The Chief Minister pays his respects to a source of inspiration who has turned 100.
इंदिरा नगर निवासी प्रतिभा जोशी के100वे जन्मदिन पर मुख्यमंत्री की ओर से घर पहुंच कर बधाई देते डी
लखनऊ। एक सदी का जीवन... उपलब्धियों, अनुशासन और समाज-सेवा से भरे सफर को बृहस्पतिवार को सरकार ने विशेष सम्मान दिया। इंदिरा नगर निवासी शतायु प्रतिभा जोशी के 100वें जन्मदिन पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की ओर से शुभकामना एवं बधाई संदेश उनके घर पहुंचाया गया। डीएम विशाख जी, महापौर सुषमा खर्कवाल और नगर आयुक्त गौरव कुमार सहित प्रशासनिक अधिकारियों ने उनके आवास पहुंचकर मुख्यमंत्री का संदेश सौंपा। इस अवसर पर उन्हें अंगवस्त्र, पुष्पगुच्छ और ''एक जनपद-एक उत्पाद'' (ओडीओपी) का स्मृति उपहार भेंट कर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

अधिकारियों ने मुख्यमंत्री की ओर से उनके स्वस्थ, सुखद और दीर्घायु जीवन की कामना की।
डीएम विशाख जी ने बताया कि वर्ष 1926 में उत्तराखंड के अल्मोड़ा में जन्मीं प्रतिभा जोशी का जीवन शिक्षा, अनुशासन और राष्ट्रसेवा की प्रेरक मिसाल है। वर्ष 1940 में उन्होंने एंग्लो वर्नाक्युलर मिडिल स्कूल की परीक्षा में तत्कालीन संयुक्त प्रांत में प्रथम स्थान प्राप्त कर स्वर्ण पदक हासिल किया था।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि वर्ष 1946 में इंजीनियर तारा चरण जोशी से विवाह के बाद प्रतिभा जोशी ने परिवार और समाज, दोनों के प्रति अपने दायित्वों का सफलतापूर्वक निर्वहन किया। स्वतंत्रता आंदोलन के दौरान उन्होंने क्रांतिकारियों के लिए मफलर और बैज तैयार कर राष्ट्रसेवा में भी योगदान दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आज उनका परिवार तीन बेटों, दो बेटियों और कई पीढ़ियों तक विस्तृत हो चुका है। प्रतिभा जोशी ने अपनी लंबी आयु का श्रेय संतुलित आहार, नियमित दिनचर्या और सकारात्मक सोच को दिया। उन्होंने युवाओं से माता-पिता एवं बुजुर्गों का सम्मान करने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश भी दिया। इस अवसर पर उनके परिवार के सदस्यों ने 100वें जन्मदिन का उत्सव मनाया। कार्यक्रम में अपर जिलाधिकारी (नगर पूर्वी) महेंद्र पाल सिंह, एसडीएम सदर मनोज सिंह सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी भी उपस्थित रहे।

-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed