{"_id":"69fa5d53c34018066507a8cf","slug":"the-car-rider-was-overtaken-and-stopped-beaten-lucknow-news-c-13-lko1096-1724322-2026-05-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: कार सवार को ओवरटेक कर रोका, पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: कार सवार को ओवरटेक कर रोका, पीटा
Wed, 06 May 2026 02:42 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Wed, 06 May 2026 02:42 AM IST
विज्ञापन
घटना की फुटेज।
तेलीबाग। पीजीआई में मंगलवार शाम बाराबंकी निवासी ज्ञानेंद्र यादव की कार को ओवर टेक कर गाड़ी सवार लोगों ने रोक लिया। आरोपियों ने बुरी तरह से पीटा। मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
ज्ञानेंद्र यादव के अनुसार, मंगलवार रात आठ बजे वह कार से आशियाना से आ रहे थे। शहीदपथ पर एक गाड़ी वाले ने उन्हें ओवरटेक करने का प्रयास किया। इस पर उन्होंने अपनी कार की गति बढ़ा दी। आक्रोशित आरोपियों ने उन्हें उतरेठिया के पास दोबारा ओवरटेक किया और रोक लिया। ज्ञानेंद्र कुछ समझ पाते इससे पहले गाड़ी से निकले लोगों ने उन्हें कार से बाहर खींच लिया और पीटने लगे। हंगामा बढ़ने पर आरोपी उन्हें छोड़कर भाग निकले। पूरी घटना का वीडियो पीछे से आ रहे राहगीरों ने बना लिया और सोशल मीडिया पर डाल दिया। साउथ सिटी चौकी इंचार्ज दुर्गेश सिंह ने बताया कि पीड़ित ने आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी है। मामले की जांच के बाद आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की जाएगी।