फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   The car overturned after the collision, the passengers survived

Lucknow News: टक्कर लगने से कार पलटी, बचे सवार

Fri, 24 Apr 2026 02:15 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Fri, 24 Apr 2026 02:15 AM IST
विज्ञापन
The car overturned after the collision, the passengers survived
काकोरी। पारा में विक्रम नगर पुल पर बृहस्पतिवार दोपहर दो बजे तेज रफ्तार कार क्रेन को ओवरटेक करने के प्रयास में दूसरी कार से टकरा गई। टक्कर के बाद अवध चौराहे की ओर जा रही कार अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। गनीमत रही कि कार में सवार लोग बच गए।
विज्ञापन


जलालपुर चौकी इंचार्ज गौरव सिंह के अनुसार, मलिहाबाद के ईसापुर गांव निवासी मनीष यादव कार से अवध चौराहे की ओर जा रहे थे। इसी दौरान ओवरटेक करने के दौरान दूसरी कार क्रेन से टकराकर अनियंत्रित हो गई और उनकी कार से जा भिड़ी, जिससे उनकी कार पलट गई। हादसे में कुछ लोगों को मामूली चोटें आई हैं। ट्रैफिक एसआई हरिकेश यादव ने बताया कि घटना के समय पूर्व मंत्री शिवपाल सिंह यादव समेत कई वीआईपी उसी मार्ग से गुजर रहे थे। मौके पर क्रेन बुलाकर पलटी कार को हटवाया गया और करीब 10 मिनट में यातायात सामान्य कर दिया गया। इंस्पेक्टर सुरेश सिंह ने बताया की अभी तक कोई लिखी शिकायत नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed