फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   The capital will witness girls sports and forgotten games

Lucknow News: गर्ल्स स्पोर्ट्स और भूले-बिसरे खेलों का साक्षी बनेगी राजधानी

Tue, 24 Sep 2024 06:25 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 24 Sep 2024 06:25 AM IST
विज्ञापन
The capital will witness girls sports and forgotten games

विज्ञापन
लखनऊ। शहर के केडी सिंह बाबू स्टेडियम में 26 सितंबर को गर्ल्स स्पोर्ट्स और भूले-बिसरे खेलों की जुगलबंदी देखने को मिलेगी। मौका होगा अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से आयोजित हाेने वाले खेल महाकुंभ का। इसमें करीब दो हजार खिलाड़ी विभिन्न खेलों में जीत के लिए जोर आजमाइश करते दिखेंगे। इस आयोजन में चार चांद लगाने के लिए स्वदेशी खेल जैसे योग, कलारीपयट्टू, गदा-जोड़ी और कठपुतली का प्रदर्शन किया जाएगा।

बृहस्पतिवार को सुबह 7 बजे से आयोजन शुरू होगा और शाम 5 बजे पुरस्कार वितरण समारोह के साथ संपन्न होगा। इस दौरान प्रदेश सरकार से जुड़े मंत्रियों व अधिकारियों की मौजूदगी रहेगी।
विज्ञापन




उत्तर प्रदेश नॉन ओलंपिक एसोसिएशन के सहयोग से भूले-बिसरे खेलों का आयोजन किया जा रहा है। वहीं, यूपी कराटे एसोसिएशन, लखनऊ बॉक्सिंग एसोसिएशन और लखनऊ कबड्डी एसोसिएशन के सहयोग से बालिका खेलों का आयोजन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रवेश निशुल्क है, कोई भी देखने के लिए आ सकता है

इस आयोजन में प्रवेश निशुल्क है। खेल प्रेमी सपरिवार इसे देखने के लिए आ सकते हैं। यह आयोजन एक तरफ अमर उजाला की अपराजिता 100 मिलियन स्माइल्स के तहत महिला सशक्तीकरण को बढ़ावा देता है, तो दूसरी तरफ बच्चों में खेलों के माध्यम से संस्कारों के विकास पर जोर देता है।


फैक्ट फाइल

10 से अधिक तरह के होंगे खेल

50 से अधिक स्कूलों की टीमें लेंगी हिस्सा

2000 से अधिक छात्र-छात्राएं करेंगी प्रतिभाग

ये होंगे विशेष आकर्षण

भूले-बिसरे और गर्ल्स स्पोर्ट्सके साथ ही योग व महिला बॉडी बिल्डिंग का भी प्रदर्शन होगा। गदा जोड़ी, कलारीपयट्टू और कठपुतली के प्रदर्शन समारोह के केंद्र बिंदु होंगे।



कराटे से लेकर कबड्डी तक



खिलाड़ी कराटे, जूडो और कबड्डी के अलावा गुट्टक, तीन टांग की दौड़, रस्सी कूद, लट्टू, सिकड़ी, कैरम, स्लो सर्किल, रस्साकशी, शतरंज और पंजा कुश्ती में हिस्सा लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed