{"_id":"681e666572354d16b307ccf1","slug":"the-bus-steering-failed-collided-with-four-vehicles-and-overturned-nine-injured-lucknow-news-c-13-1-lko1028-1195942-2025-05-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: बस की स्टीयरिंग फेल, चार वाहनों से टकराकर पलटी, नौ घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: बस की स्टीयरिंग फेल, चार वाहनों से टकराकर पलटी, नौ घायल
विज्ञापन
बस की स्टीयरिंग फेल, चार वाहनों से टकराकर पलटी, नौ घायल
सरोजनीनगर। बंथरा इलाके में शुक्रवार को लखनऊ से कानपुर की ओर जा रही किदवई नगर डिपो की रोडवेज बस की स्टीयरिंग अचानक फेल हो गई। बस बेकाबू होकर चार वाहनों से टकराते हुए इलेक्ट्रॉनिक दुकान में जा घुसी और पलट गई। हादसे में चालक समेत नौ लोग घायल हो गए।
हादसा इतना भीषण था कि बस में सवार यात्रियों के अलावा वहां मौजूद लोगों में चीख पुकार मच गई। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से बस में फंसे लोगों को बाहर निकाला और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। बस चालक कानपुर के आदर्श नगर निवासी सूरज कुमार (55) को छोड़कर अन्य घायलों को छुट्टी दे दी गई। सूरज की हालत नाजुक बनी हुई है।
सूरज कुमार शुक्रवार दोपहर किदवई नगर डिपो की बस (यूपी 77 एएन 1791) में चारबाग से 30 सवारी बैठाकर कानपुर के लिए निकले थे। बंथरा में जुनाबगंज तिराहे से पहले अचानक स्टीयरिंग फेल हो गई। इससे सूरज घबरा गए। ब्रेक लगाने से पहले बस सड़क किनारे खड़ी पीएनसी की डीसीएम में टकराकर अनियंत्रित हो गई। आगे चल रहे पिकअप और लोडर वाहन से टकराकर सड़क किनारे खड़े ई रिक्शा और टेंपो से जा भिड़ी। यही नहीं, बस बालाजी इलेक्ट्रॉनिक दुकान में जा घुसी और पलट गई। गनीमत रही कि वहां ग्राहकों की भीड़ नहीं थी। टेंपो और ई रिक्शा में भी सवारी नहीं बैठी थीं। बस में बैठी सवारियों को भी ज्यादा चोट नहीं आई। ई रिक्शा और टेंपो दबकर क्षतिग्रस्त हो गए। आइसक्रीम की दुकान लगाए पहाड़पुर निवासी पुष्कर का वाहन भी क्षतिग्रस्त हो गया।
विज्ञापन
ये हुए चोटिल
चालक सूरज के अलावा बिजनौर जिले के रवि कुमार (25), उन्नाव के साहिल (30), बिहार के समस्तीपुर की संगीता (30), उनका बेटा निशांत (3 वर्ष) व रेयांश (5 माह), उन्नाव निवासी जितेंद्र कुमार (25) और लखीमपुर के मिथिलेश (30) घायल हो गए। सभी कानपुर जा रहे थे। इसके अलावा लोडर चालक मोहनलालगंज निवासी मोनू (25) बंथरा के हिंदू खेड़ा स्थित बकत खेड़ा निवासी ई रिक्शा चालक विनय (23) भी घायल हो गए।
क्रेन बुलाकर हटाई गई बस, एक घंटे रहा जाम
हादसे के बाद जाम लग गया। पुलिस ने दो क्रेनों से बस व क्षतिग्रस्त वाहनों को किनारे कराया। इस दौरान करीब एक घंटे तक जाम लगा रहा। सबसे ज्यादा लखनऊ से कानपुर जाने वाली पटरी पर वाहनों की कतार देखने को मिली। घटना की जानकारी पाकर एडीसीपी अमित कुमावत भी मौके पर पहुंच गए और मामले की जानकारी ली।