{"_id":"67e1bdb7e717cd315008f330","slug":"the-bus-collided-with-a-stone-while-trying-to-save-a-car-rider-lucknow-news-c-13-1-lko1028-1129314-2025-03-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: कार सवार को बचाने में पत्थर से टकराई बस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: कार सवार को बचाने में पत्थर से टकराई बस
Tue, 25 Mar 2025 01:46 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Tue, 25 Mar 2025 01:46 AM IST
विज्ञापन
कार सवार को बचाने में पत्थर से टकराई बस
सरोनजनीनगर। नारदरगंज तिराहे के पास सोमवार शाम कार सवार को बचाने में रोडवेज बस अनियंत्रित होकर फ्लाईओवर के लिए बैरिकेडिंग के लिए लगाए गए बड़े पत्थर से टकरा गई। घटना से बस में सवार 20 यात्रियों में चीख पुकार मच गई। पीएनसी कर्मियों ने किसी तरह जेसीबी से बस को हटवाया। इस दौरान एक घंटे तक लखनऊ-कानपुर मार्ग जाम रहा।
बाराबंकी निवासी चालक रोहित पाठक शाम को चारबाग डिपो की रोडवेज बस (यूपी 33 एटी 4510) लेकर कानपुर की ओर जा रहे थे। नादरगंज तिराहे से आगे बढ़ने पर एक कार ओवरटेक कर बस के आगे आ गई। रोहित ने कार सवार को बचाने के लिए स्टीयरिंग घुमा दी और बस पत्थर से टकरा गई। बस का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया।