फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   The bullies who arrived in the guise of a lawyer ransacked the woman's house

Lucknow News: वकील के भेष में पहुंचे दबंगों ने महिला के घर में की तोड़फोड़

Sun, 23 Jul 2023 11:22 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Sun, 23 Jul 2023 11:22 PM IST
विज्ञापन
The bullies who arrived in the guise of a lawyer ransacked the woman's house
रायबरेली। नसीराबाद थाना क्षेत्र के नोनार गांव में रविवार को वकील के भेष में पहुंचे दबंगों ने महिला के घर में तोड़फोड़ की। ग्रामीणों ने उन्हें पकड़ कर पुलिस को सौंप दिया। गांव निवासी विधवा फूलमती पत्नी स्वर्गीय अशोक कुमार के घर रविवार को वकील के भेष में पहुंचे दो लोगों ने महिला के घर तोड़फोड़ की। महिला के शोर मचाने पर गांव वालों वकील के भेष में आए दोनों को पकड़ कर पुलिस के हवाले किया। बताया जा रहा है की महिला का पड़ोसियों से रास्ते को लेकर विवाद चल रहा है। इसी को लेकर महिला के घर में तोड़फोड़ कराई गई। इसका वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। एसओ राकेश चंद्र आनंद ने बताया की रास्ते को लेकर महिला का पड़ोसियों से विवाद चल रहा है। विपक्षियों ने महिला के घर का दरवाजा तोड़ दिया। दोनों पक्षों को थाने बुलाया गया है। जिन लोगों ने तोड़फोड़ की है, वह लोग महिला के तोड़े गए दरवाजे को लगायेंगे। वकील के भेष में आये लोगो की जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed