फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   The bullies entered the house and shot the Prime Minister, injured

Lucknow News: दबंगों ने घर में घुसकर मारी प्रधानपति को गोली, घायल

Fri, 29 Nov 2024 01:14 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Fri, 29 Nov 2024 01:14 AM IST
विज्ञापन
The bullies entered the house and shot the Prime Minister, injured
रायबरेली में बृहस्पतिवार को भदोखर थाना क्षेत्र में हमले के बाद जिला अस्पताल में भर्ती प्रधानपति
राही (रायबरेली)। सरकारी जमीन पर अवैध कब्जे की डीएम के यहां शिकायत करना एक प्रधानपति को महंगा पड़ गया। दबंगों ने बुधवार की रात घर में घुसकर प्रधानपति को गोली मार दी। गोली उनके पीठ में लगी। इससे वह खून से लथपथ हो गए। घायल के शोरगुल पर आसपास के लोग पहुंचे, लेकिन तब तक हमलावर फरार हो गए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उनके शरीर से गोली के सात छर्रे निकाले गए। कई छर्रे अभी नहीं निकले हैं। गोली 12 बोर के तमंचे से चलाई गई। पीड़ित पक्ष ने पांच लोगों पर गोली मारने का आरोप लगाया है। पुलिस पूरे प्रकरण की जांच कर रही है।
विज्ञापन

भदोखर थाना क्षेत्र के रंजीतपुर लोनारी गांव निवासी दिनेश कुमार (35) पुत्र रामलखन की पत्नी स्वाती कुमारी ग्राम प्रधान हैं। वर्तमान में दिनेश कुमार सुल्तानपुर में चकबंदी लेखपाल के पद पर तैनात हैं। गांव में होलिका दहन के लिए सुरक्षित सरकारी जमीन पर गांव के ही कुछ दबंगों ने कब्जा कर लिया है। दिनेश ने कई बार डलमऊ तहसील से लेकर जिलाधिकारी तक इसकी शिकायत की, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। इससे दबंगों के हौसले बुलंद हो गए थे। बुधवार की रात में दिनेश घर के अंदर सो रहे थे।
विज्ञापन

करीब तीन बजे टॉयलेट करने के लिए प्रधानपति उठे थे। इसी दौरान गांव के पांंच लोग घर के अंदर घुस गए और प्रधानपति को गोली मार दी। गोली लगते ही दिनेश कुमार लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़े। अचानक फायरिंग की आवाज से लोगों की नींद खुल गई। कुछ देर बाद ही प्रधानपति के घर के पास ग्रामीणों का मजमा जुट गया। सभी ने घटना पर नाराजगी जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों ने डायल 112 पुलिस को सूचना दी। पुलिसि ने घायल को जिला अस्पताल पहुंंचाया, जहां चिकित्सकों ने उनके पीठ में लगे गोली के छर्रे निकाले। अस्पताल के ईएमओ डॉ. एसके सिंह ने बताया कि दिनेश को गोली मारी गई है। सीओ सदर अमित सिंह, थाना प्रभारी दयानंद तिवारी ने अस्पताल पहुंचकर घायल प्रधानपति से घटना के बारे में पूछताछ की। आरोपियों की धरपकड़ के लिए एसओजी टीम भी लगाई गई है। थाना प्रभारी ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज करके कार्रवाई कराई जाएगी।


आरोपियों की खंगाली जा रही कॉल डिटेल
सीओ सदर अमित सिंह ने बताया कि पीड़ित पक्ष की ओर से जिन लोग पर फायरिंग करने का आरोप लगाया गया है, उन सभी लोगों की मोबाइल कॉल डिटेल चेक कराई जा रही है। इससे पता चल जाएगा कि घटना के दौरान कौन-कौन लोग शामिल थे। घायल की हालत में सुधार है। आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed