फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   The bullet was fired suddenly from a loaded rifle

Lucknow News: लोडेड राइफल से अचानक चली थी गोली

Wed, 12 Mar 2025 01:40 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 12 Mar 2025 01:40 AM IST
विज्ञापन
The bullet was fired suddenly from a loaded rifle
लोडेड राइफल से अचानक चली थी गोली
लखनऊ। बिजनौर इलाके में सीआरपीएफ गेट के पास सोमवार रात गोली लगने से आशियाना के सेक्टर-के निवासी जितेंद्र सिंह भदाैरिया (55) की मौत के मामले में नया मोड़ आ गया है। छानबीन में सामने आया है कि जितेंद्र के हाथ में लोडेड राइफल थी। अचानक ट्रिगर दबने से गोली उनके सिर में लग गई।
विज्ञापन


एसीपी कृष्णानगर विकास कुमार पांडेय का कहना है कि प्रारंभिक छानबीन में आत्महत्या की पुष्टि नहीं हुई है। परिजनों ने भी कोई शिकायत की है। पूछताछ में घरवालों ने किसी पर आरोप भी नहीं लगाया। फोरेंसिक टीम को कार से सुसाइड नोट भी नहीं मिला है। मंगलवार को पोस्टमार्टम के बाद परिजन शव लेकर चले गए।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि आशियाना में मोतीमहल डीलक्स रेस्टोरेंट के संचालक जितेंद्र की सोमवार रात गोली लगने से मौत हो गई थी। वह कार से बंथरा जा रहे थे। कार में उनका चालक सुरेश भी था। इसी दौरान अचानक हादसा हुआ था। पुलिस ने जितेंद्र की राइफल को कब्जे में ले लिया है। जितेंद्र मूलरूप से कानपुर के महाराजपुर अटवा के रहने वाले थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed