फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   The brother of the operator of Mahadev Betting App kidnapped the young man

Lucknow News: महादेव बेटिंग एप के संचालक के भाई ने युवक का किया अपहरण

Tue, 08 Jul 2025 01:31 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 08 Jul 2025 01:31 AM IST
विज्ञापन
The brother of the operator of Mahadev Betting App kidnapped the young man
लखनऊ। मूलरूप से देवरिया के महुआडीह निवासी नवीन चंद्र यादव ने दुबई से महादेव बेटिंग एप का संचालन कर रहे मऊ निवासी यशपाल चौहान, उसके भाई गुड्डू व पांच अन्य पर उनका अपहरण करने का आरोप लगाया है। शनिवार को पीजीआई पुलिस ने सातों आरोपियों के खिलाफ मारपीट और अपहरण की धारा में एफआईआर दर्ज की है।
विज्ञापन

नवीन चंद्र वर्तमान में परिवार संग पीजीआई के चरन भट्ठा रोड पर रहते हैं। उनके मुताबिक कुछ साल पहले वह यशपाल के साथ सट्टेबाजी करते थे। उस दौरान यशपाल ने उन पर एक लाख रुपये की देनदारी का आरोप लगाया था। इसके बाद से उन्होंने यशपाल के साथ काम करना छोड़ दिया था। आरोप है कि फिर भी आरोपी उन पर रकम लौटाने का दबाव बना रहा था। नवीन चंद्र ने बताया कि कुछ दिन पहले यशपाल के भाई गुड्डू ने उन्हें कॉल कर जमीन खरीदने की इच्छा जताई। तीन जुलाई को गुड्डू ने नवीन चंद्र को जमीन देखने के बहाने वृंदावन योजना के सेक्टर 12 में बुलाया। नवीन चंद्र साथी राजकुमार के साथ उसकी कार से दोपहर में 12:15 बजे मौके पर पहुंचे। यहां गुड्डू, मोनू व चार अन्य लोगों ने नवीन चंद्र को अपनी कार में बैठा लिया। आरोप है कि बीच रास्ते में गुड्डू ने गाड़ी घुमा ली और उसे मऊ ले जाने लगा। विरोध पर आरोपियों ने रास्ते भर बुरी तरह से पीटा।
विज्ञापन

सादे कागज पर कराए हस्ताक्षर, फिर छोड़ा
नवीन ने बताया कि मऊ में कोर्ट ले जाकर जबरन उनसे सादे पेपर पर हस्ताक्षर कराए गए। इस बीच उनकी पत्नी ने पीजीआई थाने में अपहरण की सूचना दी। आरोपियों ने अगले दिन घर के लिए नवीन चंद्र को रोडवेज बस पर बैठाया और भाग निकले। घर आने पर अगले दिन पीड़ित ने पीजीआई थाने में शिकायत की। इंस्पेक्टर धीरेंद्र कुमार सिंह के मुताबिक नवीन चंद्र से यशपाल की रकम डूब गई थी। इसलिए वह उन पर दबाव बना रहा था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed