फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   The bride remained seated on the mehndi, the bridegroom placed the bullet demand shortly before the wedding

मेहंदी लगाए बैठी रह गई दुल्हन, शादी से कुछ देर पहले दूल्हे ने रख दी बुलेट की डिमांड

Thu, 27 May 2021 09:38 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीतापुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीतापुर Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Thu, 27 May 2021 09:38 PM IST
सार

सुनते ही गरीब लडक़ी वालों के पैरों तले जमीन खिसक गई। दुल्हन की मां ने पुलिस से शिकायत की है। 

विज्ञापन
The bride remained seated on the mehndi, the bridegroom placed the bullet demand shortly before the wedding
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : amar ujala

विस्तार

शादी को लेकर घर में गहमागहमी थी। पकवान बन चुके थे। मेहमान लजीज व्यंजनों का लुत्फ उड़ा रहे थे। दुल्हन भी हाथों में मेंहदी सजाएं दूल्हे राजा का इंतजार कर रही थी। लेकिन वक्त पर दूल्हे राजा बारात लेकर दुल्हन के घर नहीं पहुंचे तो घरवालों में शंकाएं उठने लगी। बारात आने में देर देखी तो दूल्हे के घर दुल्हन वाले खैर खबर लेने पहुंचे। वहां का मांजरा ही दूसरा निकला। दूल्हे ने दहेज में बुलेट की डिमांड रख दी। इसको सुनते ही गरीब लडक़ी वालों के पैरों तले जमीन खिसक गई। दुल्हन की मां ने पुलिस से शिकायत की है। 

विज्ञापन


मामला सकरन थानाक्षेत्र के मड़ोर गांव का है। दोनों पक्ष एक ही गांव के रहने वाले हैं। मडोर गांव निवासी मैसर जहां ने अपनी लडक़ी की शादी गांव के ही निवासी जुम्मन के लडक़े नफीस के साथ तय की थी। गुरूवार को बारात आनी थी। लडक़ी पक्ष ने बारातियों के स्वागत व खाने पीने की भरपूर व्यवस्था की थी। लडक़ी पक्ष के सारे मेहमान भी आ चुके थे। बारातियों के बैठने व खाने के लिये टेंट पांडाल की व्यवस्था हो चुकी थी। मगर शबीना को क्या पता था कि उसके हाथों में लगी मेंहदी यूं ही लगी रह जाएगी। 
विज्ञापन


शाम पांच बजे तक जब बारात नहीं आई तो लडक़ी पक्ष के लोगों को चिन्ता हुई। तब लडक़ी पक्ष के लोग लडक़े के घर गए। जहां लडक़े के भाई व मामा ने दहेज में बुलेट की मांग करते हुए कहा कि जब तक बुलेट लाकर नहीं दोगे तब तक बारात नहीं लेकर आएंगे। लडक़े पक्ष की अचानक इस डिमांड से गरीब लडक़ी वाले दंग रह गए। एक ओर दहेज के लिए जहां शबीना का निकाह नहीं हो सका। वहीं बारातियों के लिए बनवाया गया सारा खाना खराब हो गया। लडक़ी पक्ष ने मामले की तहरीर पुलिस को दी है। पुलिस लडक़े के पिता जुम्मन व मामा जमाल को पकडक़र थाने ले आई है। एसओ पुष्पराज कुशवाहा का कहना है सूचना पर पुलिस मौके पर गई थी। अभी तक मामले की तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed