फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   The body was of Sachin of Nagaram, who had gone for the hearing

Lucknow News: नगराम के सचिन का था शव, पेशी के लिए निकला था

Wed, 14 Jan 2026 02:21 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Wed, 14 Jan 2026 02:21 AM IST
विज्ञापन
The body was of Sachin of Nagaram, who had gone for the hearing
सचिन की मौत के बाद रोती-बिलखती मां गीता तिवारी। 
लखनऊ। सुशांत गोल्फ सिटी में भागीरथी अपार्टमेंट के पास जिस युवक की हत्या की गई थी, उसकी पहचान नगराम के टिकरा गांव निवासी सचिन तिवारी के रूप में हुई है। सचिन के भाई विपिन की तहरीर पर उसके दोस्त निहाल और अन्य के खिलाफ हत्या और साक्ष्य छिपाने की धारा में एफआईआर दर्ज की गई है।
विज्ञापन


इंस्पेक्टर राजीव रंजन उपाध्याय के मुताबिक सीसीटीवी कैमरों की मदद से कुछ संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है। पूछताछ की जा रही है।

विपिन ने बताया कि आठ जनवरी की सुबह उनका भाई दोस्त रजनीखंड निवासी निहाल के साथ पेशी पर जाने की बात कहकर निकला था। शुक्रवार को उसका शव मिला। हत्यारों ने शव को जलाने की कोशिश भी की थी। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में गला कसकर हत्या की पुष्टि हुई थी। सचिन का शांतिभंग में चालान हुआ था, जिसके लिए वह पेशी पर गया था।
विज्ञापन


सात जनवरी को सचिन के घर पर रुका था निहाल

सचिन के परिजनों ने बताया कि सात जनवरी को निहाल उनके घर पर ही रुका था। निहाल के साथ जाते समय सचिन अपना फोन घर पर भूल गया था। सचिन ने निहाल की इंस्टा आईडी से भाई को वॉइस मेसेज भेजकर बाहर घूमने जाने की बात कही थी। उसने दो-तीन दिन में वापस आने को कहा था। तीन दिन बाद भी न लौटने पर उसकी तलाश शुरू की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


थाने तक जाने के लिए नहीं थे किराये के पैसे

सचिन की मां गीता ने बताया कि उनकी आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है। बेटे के लापता होने पर उनके पास थाने तक जाने के लिए किराये के पैसे नहीं थे। घटना की जानकारी पाकर पीड़ित के घर पहुंचे मोहनलालगंज के समाजसेवी निश्चल शुक्ला ने परिवार की आर्थिक सहायता की। उधर, पुलिस ने सचिन का लावारिस में अंतिम संस्कार कर दिया था। गीता के चेहरे पर बेटे को आखिरी बार नहीं देख पाने की टीस भी दिखी। सचिन के बड़े भाई भानू तेलीबाग में रहते हैं।

सचिन की मौत के बाद रोती-बिलखती मां गीता तिवारी। 

सचिन की मौत के बाद रोती-बिलखती मां गीता तिवारी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed