{"_id":"6af8c2fdbd376fc6320cad8b","slug":"the-body-of-a-school-van-driver-was-found-hanging-from-a-noose-lucknow-news-c-13-lko1070-2007554-2026-11-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: स्कूल वैन चालक का शव फंदे से लटका मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: स्कूल वैन चालक का शव फंदे से लटका मिला
Sun, 15 Nov 2026 01:52 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Sun, 15 Nov 2026 01:52 AM IST
विज्ञापन
मनजीत रावत की फाइल फोटो।
सरोजनीनगर। बिजनौर इलाके में शनिवार सुबह मनजीत रावत उर्फ मोनू (30) का शव पंखे के हुक से गमछे के सहारे कमरे में फंदे से लटका मिला। पत्नी और उसके मायके वालों ने जमीन के विवाद में मनजीत की हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर उन्हें शांत कराया।
माती गांव के मजरा रायसिंहखेड़ा निवासी मनजीत के पिता श्याम बिहारी ने बताया कि बेटा निजी स्कूल में वैन चालक था। चार दिन पहले पत्नी नेहा बेटे नितिन के साथ भैयादूज पर सरोजनीनगर के मीरानपुर पिनवट स्थित मायके चली गई थी। शुक्रवार शाम मनजीत वैन चलाकर घर लौटा और खाना खाने के बाद कमरे में सोने चला गया। शनिवार सुबह करीब छह बजे वह और उनकी पत्नी रुक्मणी धान काटने खेत चले गए। सुबह साढ़े नौ बजे लौटने पर रुक्मणी बेटे को जगाने कमरे में पहुंचीं तो उसका शव फंदे से लटका मिला। परिजनों ने उसे नीचे उतारा लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। सूचना पर पत्नी नेहा मायके वालों के साथ पहुंची और जमीन विवाद में हत्या का आरोप लगाया।
इंस्पेक्टर बिजनौर कपिल गौतम के मुताबिक, शुरुआती जांच में पति-पत्नी के बीच लंबे समय से विवाद की बात सामने आई है। नेहा ज्यादातर मायके में रहती थी जिससे मनजीत तनाव में था। वह शराब का सेवन भी करता था। परिजनों ने तहरीर नहीं दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत की वजह स्पष्ट होगी। गांव में चर्चा है कि मनजीत ने बाइक फाइनेंस कराई थी और किस्त वसूलने के लिए एजेंट घर आते थे।