{"_id":"66f9713c13f1b14da20a825d","slug":"the-body-found-near-the-crossing-was-of-a-youth-from-prayagraj-lucknow-news-c-13-knp1002-894630-2024-09-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: क्राॅसिंग के पास मिला शव प्रयागराज के युवक का था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: क्राॅसिंग के पास मिला शव प्रयागराज के युवक का था
Sun, 29 Sep 2024 08:54 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Sun, 29 Sep 2024 08:54 PM IST
विज्ञापन
लखनऊ। पारा में जलालपुर रेलवे क्रॉसिंग के पास 26 सितंबर की देर रात मिला शव प्रयागराज के अशोकनगर निवासी नितेश साहनी (23) का था। परिजनों ने उनकी पत्नी व ससुरालवालों पर हत्या करने का आरोप लगाया है।
नितेश के पिता राजकिशोर हाईकोर्ट में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी हैं। उनकी पत्नी कंचन के मुताबिक बेटा नितेश प्राइवेट कंपनी में नौकरी करता था। डेढ़ साल पहले उसकी फेसबुक के जरिये पारा की युवती से दोस्ती हुई थी। बाद में दोनों ने प्रेम-विवाह कर लिया था। वह 25 सितंबर को ससुराल जाने की बात कहकर ट्रेन से निकला था। 26 सितंबर को उसका का शव जलालपुर रेलवे क्रॉसिंग के पास पड़ा मिला था। शनिवार को परिजनों ने पोस्टमार्टम हाउस पहुंचकर शिनाख्त की।
कंचन ने बताया कि बेटा कभी-कभार पत्नी को लेकर प्रयागराज गया था। ज्यादातर समय बहू मायके में ही रहती थी। उन्होंने बहू और ससुरालवालों पर बेटे की हत्या कर शव रेलवे लाइन के किनारे फेंकने का आरोप लगाया है। इंस्पेक्टर बृजेश वर्मा ने बताया कि परिजनों ने तहरीर नहीं दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत की वजह पता चल सकेगी।